फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati said: Government should include OBC in women reservation bill

मायावती बोलीं: ओबीसी को महिला आरक्षण बिल में शामिल करे सरकार, रमेश बिधूड़ी पर होनी चाहिए कार्रवाई

Sat, 23 Sep 2023 06:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 23 Sep 2023 06:12 AM IST
सार

मायावती ने कहा कि देश इस बिल का भरपूर व जोरदार स्वागत करता, अगर उनकी अपेक्षाओं के मुताबिक यह अविलंब लागू हो जाता। 

विज्ञापन
Mayawati said: Government should include OBC in women reservation bill
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि महिला आरक्षण बिल में देश की आबादी के बहुसंख्यक ओबीसी समाज की महिलाओं को आरक्षण में शामिल नहीं करना बहुजन समाज के बड़े वर्ग को न्याय से वंचित रखना है। इसी तरह एससी-एसटी समाज की महिलाओं को अलग से आरक्षण नहीं देना भी अनुचित व सामाजिक न्याय की मान्यता को नकारना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ओबीसी समाज को महिला आरक्षण बिल में शामिल करे और एससी-एसटी वर्ग की महिलाओं को अलग से आरक्षण दे। साथ ही, इस विधेयक को तत्काल प्रभाव से लागू करने के सभी जरूरी उपाय करे। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं की भी बिल में उपेक्षा करना अनुचित है। देश इस बिल का भरपूर व जोरदार स्वागत करता, अगर उनकी अपेक्षाओं के मुताबिक यह अविलंब लागू हो जाता। उन्होंने सवाल उठाया कि करीब 27 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद अनिश्चितता और आगे और लंबा इंतजार करना कितना न्यायसंगत है?
विज्ञापन


सांसद पर कार्रवाई न होना दुर्भाग्यपूर्ण
वहीं दूसरी ओर उन्होंने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा सदन में बसपा सांसद दानिश अली को अपशब्द कहने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद द्वारा बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ सदन में आपत्तिजनक टिप्पणी को स्पीकर ने रिकार्ड से हटाकर उन्हें चेतावनी दी है। सरकार के वरिष्ठ मंत्री ने सदन में माफी भी मांगी है। हालांकि पार्टी द्वारा उनके विरुद्ध अभी तक समुचित कार्रवाई नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed