{"_id":"575935054f1c1b17489c534f","slug":"mayawati-s-verbal-attack-on-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुराकांड में सपा का हाथ, गुंडों को जेल भेजना बसपा का एजेंडा: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराकांड में सपा का हाथ, गुंडों को जेल भेजना बसपा का एजेंडा: मायावती
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 09 Jun 2016 03:13 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा सरकार में सपा सरकार के रवैये को देखते हुए कहा जा सकता है कि दाल में कुछ नहीं बहुत कुछ काला है। सपा सरका जिस तरह सीबीआई जांच से बच रही है इसे देखकर कहा जा सकता है कि इस कांड में सपा सरकार का हाथ है। ये बातें बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने मथुरा हिंसा के लिए यूपी और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की।
मायावती ने कहा कि यूपी में बीएसपी सरकार आने के बाद सपा के संरक्षण में जमीनों पर कब्जे करने वाले और गुंडे-माफिया सलाखों के पीछे होंगे। सपा के गुंडों को जेल पहुंचाना बसपा का एजेंडा है।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि किसी जाति या क्षेत्र विशेष के नहीं बल्कि बसपा सर्व समाज के विकास के एजेंडे को लेकर चलेगी।
राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि बसपा की रणनीति का खुलासा नतीजे आने के बाद होगा। इस बीच बीजेपी पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि अमित शाह मान चुके हैं कि यूपी में बसपा सरकार आ रही है।
विज्ञापन