{"_id":"59ec87f64f1c1b68678b6f16","slug":"mayawati-return-to-lucknow-for-preparation-of-municipal-commission-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ लौटीं मायावती, निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ लौटीं मायावती, निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 22 Oct 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती दिल्ली से लखनऊ लौट आईं हैं। वह 24 अक्तूबर को आजमगढ़ में होने वाली मंडलीय रैली को संबोधित करेंगी। पार्टी के पूर्वांचल के जोन इंचार्ज व पदाधिकारी इस रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
बसपा के एक नेता ने बताया कि पार्टी मुखिया की आजमगढ़ रैली निकाय चुनाव की घोषणा के ठीक पहले हो रही है। वह शुक्रवार को इसके लिए दिल्ली से लखनऊ आ गईं।
इस रैली को कामयाब बनाने के लिए पूर्वांचल के तीन मंडलों के जोन इंचार्ज से लेकर जिला व विधानसभा स्तर तक के पदाधिकारी तक लगे हुए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर आदि तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। इसके अलावा बसपा यह नगर निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ने का एलान पहले ही कर चुकी है।
विज्ञापन
बसपा अध्यक्ष नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगी। इसके लिए जोन इंचार्जों व अन्य पदाधिकारियों से फीडबैक लिया जा रहा है। प्रत्याशियों के चयन से जुड़ी कार्यवाही भी अब आगे बढ़ेगी। नगर निगमों के महापौर के प्रत्याशी बहनजी के स्तर से ही तय होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा सभासद व नगर पालिका व नगर पंचायत के प्रत्याशियों का चयन जोन इंचार्जों के स्तर से आने वाले फीडबैक के आधार पर होगा। जोन इंचार्ज जिला, विधानसभा क्षेत्र तथा शहर के संगठन से जुड़े पदाधिकारियों से विचार-विमर्श कर प्रत्याशी फाइनल कराएंगे।