फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati remembers Kashiram on his death anniversary.

परिनिर्वाण दिवस: मायावती ने कांशीराम को किया याद, बोलीं- 'हुकमरान समाज' बनने के अभियान में जुटे बहुजन समाज

Sun, 09 Oct 2022 07:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Oct 2022 07:06 PM IST
सार

मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर बहुजन समाज से हुकमरान समाज बनने के मिशन में जुटने की अपील की है। कहा कि यूपी का आगामी कोई भी चुनाव आपकी परीक्षा साबित होगा।

विज्ञापन
Mayawati remembers Kashiram on his death anniversary.
पुष्पांजलि अर्पित करतीं बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बहुजन समाज के गरीब, पिछड़े लोग अपना संवैधानिक, कानूनी हक मांगते मांगते परेशान हो चुके हैं । ये अब अपनी पूरी ताकत और शिद्दत के साथ  हुक्मरान समाज बनने के अभियान में जुटेंगे। यह नहीं देखा जाएगा कि कौन पार्टी में आया कौन कहां गया। बहुजन मूवमेंट जीवित था और आगे भी जीवित रहेगा । मायावती कांशीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रही थीं।

विज्ञापन


मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्घांजलि दी। बाद में उन्होंने बयान जारी करते हुए एवं ट्वीट के जरिए कहा कि कहा कि कांशीराम सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति के वाहक थे। उन्होंने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के कारवां को आगे बढ़ाने में अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया । मायावती ने कहा कि बहुजन समाज को सामूहिक व संगठित राजनीतिक शक्ति में पिरो कर उन्हें  शासक समाज बनाने के लिए कांशीराम  हमेशा लगे रहे । समाज के लोगों ने चार बार सरकार बनाकर यह देख भी लिया कि सत्ता की मास्टर चाबी उन्हीं के पास है ।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें - UP: गडकरी ने आठ हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं को दी मंजूरी, बोले- 15 महीनों में USA के बराबर होगा सड़क नेटवर्क
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -UP Congress: नए प्रदेश अध्यक्ष खाबरी बोले- कांग्रेस जाति-धर्म से उठकर काम करने वाली पार्टी

निकाय चुनाव से हो सकता है परिवर्तन
मायावती ने कहा कि जब जागो तभी सवेरा अर्थात यूपी में आने वाला निकाय चुनाव सहित अगला कोई भी चुनाव आपकी आजमाइश एवं चुनौती हो सकता है । इसकी तैयारी व सफलता बहुत कुछ परिवर्तन की राह आसान कर सकती है। यानी उन्होंने निकाय चुनाव में भी बसपाइयों को शिद्दत से जुट जाने का संदेश दिया। इशारों इशारों में उन्होंने यह भी कह दिया की निकाय चुनाव मे बसपा मजबूती के साथ लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed