फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati reacts on UP govt budget.

'जनता के हित पर नहीं परिवार पर केंद्रित है यूपी का बजट'

Thu, 26 Feb 2015 12:43 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Feb 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Mayawati reacts on UP govt budget.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि प्रदेश सरकार जनहित के बजाय पारिवारिक सुख व कल्याण पर ज्यादा केंद्रित हो गई है।

विज्ञापन


यह सरकार तीन साल में तीन कदम चली लेकिन वह भी आगे के बजाय पीछे की ओर।

मायावती ने एक बयान जारी कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 2015-16 के बजट पर प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने चौथे बजट को जनकल्याणकारी कम कागजी ज्यादा बताते हुए कहा,जो सरकार केवल चाचा-भतीजों में ही उलझी रहती है उससे सर्वसमाज के  हित व कल्याण की उम्मीद नहीं की जा सकती।

जो सरकार अपने बजट का पूरा पैसा नहीं कर खर्च कर पाती, जहां बजट खर्च होने पर भ्रष्टाचार व लूट-खसोट मचता हो, ऐसे माहौल में बजट से कोई उम्मीद नहीं है।

किसानों व ग्रामीणों को लुभाने की कोशिश जरूर की गई है लेकिन इन्हें इसका सही लाभ तभी मिलेगा जब इनकी जमीन इनसे न छीनी जाए।

उन्होंने आगरा एक्सप्रेस- वे के लिए जिन किसानों से जमीन ली जा रही है उनके परिवार के कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed