{"_id":"5abd060f4f1c1bf0618b45aa","slug":"mayawati-reaction-on-adding-ramji-word-in-ambedkar-s-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर के नाम में रामजी जोड़ने पर मायावती ने ये दिया बयान, कहा- सस्ती लोकप्रियता मकसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर के नाम में रामजी जोड़ने पर मायावती ने ये दिया बयान, कहा- सस्ती लोकप्रियता मकसद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 29 Mar 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
mayawati
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि यूपी की भाजपा सरकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जगह सरकारी रिकॉर्ड में उनका पूरा नाम डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर करके केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की तरह सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है।
विज्ञापन
जारी एक बयान में मायावती ने कहा, देश में करोड़ों लोग श्रद्धा व सम्मान से डॉ. भीमराव आंबेडकर को बाबा साहब कहकर संबोधित करते हैं। बीजेपी एड कंपनी के लोगों को इससे उसी प्रकार तकलीफ होती है, जैसे लोगों द्वारा मुझे बहनजी कहने से होती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गांधीजी को कोई पूरे नाम मोहनदास करमचंद गांधी से संबोधित नहीं करता। क्या बीजेपी वाले सरकारी विज्ञापनों आदि में प्रधानमंत्री का पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी लिखते हैं?
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि आज डॉ. आंबेडकर के अनुयायियों पर जुल्म-ज्यादती हो रही है। उनके संवैधानिक अधिकारों को एक-एक कर निष्प्रभावी बनाया जा रहा है। मोदी सरकार दलितों व पिछड़ों के वोट की खातिर सांकेतिक व दिखावटी काम करके सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है।