फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati rally in lucknow

कई राज्यों से भीड़ इकट्ठा करेंगी मायावती

Sat, 04 Jan 2014 08:26 AM IST
महेंद्र तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Jan 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
mayawati rally in lucknow

बसपा ने 15 जनवरी को सावधान रैली में बड़ी भीड़ जुटाने के लिए यूपी के बाहर के राज्यों पर भी ध्यान केंद्रित किया है।

विज्ञापन


इसके लिए पार्टी के नेता दूसरे राज्यों में तैयारियों की समीक्षा के लिए भेजे जा रहे हैं।

बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर होने वाली इस रैली की तैयारियों की मंडलवार समीक्षा जारी है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर को सभी मंडलों की तैयारियों की समीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है।

राजभर ने शुक्रवार को वाराणसी मंडल की समीक्षा गाजीपुर में की। पार्टी एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राजभर चित्रकूट व कानपुर मंडल की तैयारियों की समीक्षा शनिवार को चमनगंज कानपुर में करेंगे।

इसके बाद पांच जनवरी को वह दिल्ली में समीक्षा के लिए पहुंचेंगे। उत्तराखंड राज्य में तैयारियों की समीक्षा आठ जनवरी को होगी।

इन दोनों राज्यों में रैली की तैयारियों को लेकर यह लगातार दूसरी समीक्षा होगी। पार्टी ने इस रैली में 20 लाख लोगों को जुटाने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed