फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati presss conference after rajyasabha election

सपा-बसपा में फूट डालने के लिए बीजेपी ने हरवाया बसपा प्रत्याशी : मायावती

Sun, 25 Mar 2018 12:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Mar 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
mayawati presss conference after rajyasabha election
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव में हारने के बाद शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने नौवें प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी सरकारी व्यवस्था को लगा दिया। भय का एक ऐसा माहौल बनाया गया जिसके चलते कुछ क्रॉस वोटिंग भी हुई।

विज्ञापन


बीजेपी के नौवें कैंडिडेट की जीत को अनैतिक बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे बीजेपी फूलपुर और गोरखपुर में हार की भरपाई नहीं कर सकती।

गौरतलब है कि शुक्रवार को संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी को हराकर बीजेपी ने अपने आठ के बजाय नौ प्रत्याशी राज्यसभा में भेज दिए। वहीं, सपा की जया बच्चन ने राज्यसभा की सीट सुरक्षित कर ली।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी ने बसपा प्रत्याशी को जानबूझकर हराकर सपा और बसपा के बीच फूट डालने का प्रयास किया है। लेकिन, उनकी इस साजिश से दोनों पार्टियों के बीच आई नजदीकी में तिल भर भी असर पड़ने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा को वोट देने वाले सभी विधायकों का आभार व्यक्त किया। अखिलेश यादव के प्रयास की उन्होंने सराहना की। लेकिन उन्होंने राजभैया जैसे लोगों से सावधान रहने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश राजा भैया के झूठे आश्वासन पर ध्यान देने के बजाए बसपा प्रत्याशी को जिताने को लेकर तैयारी करते तो उसे जीत जरूर मिलती।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि अखिलेश अभी उतने अनुभवी नहीं है। अगर मैं उनकी जगह होती तो अपने कैंडिडेट के बजाय सपा के प्रत्याशी को राज्यसभा में जीत दिलाकर बीजेपी एंड कंपनी की साजिश को नाकाम करती।

गेस्ट हाउसकांड पर अखिलेश को क्लीन चिट
उन्होंने गेस्ट हाउस कांड पर अखिलेश यादव को क्लीन चिट देते हुए कहा कि जब यह कांड हुआ था तब अखिलेश राजनीति में नहीं थे। मायावती ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पुलिस अधिकारी के संरक्षण में वह कांड हुआ था, मुख्यमंत्री योगी ने उसे प्रदेश का डीजीपी बनाया है। यह हमारे जख्मों पर मरहम नहीं तो क्या है? उसी अफसर को डीजीपी बनाकर क्या फिर हमारी हत्या की फिराक में हैं, ताकि बीएसपी मूवमेंट ही दम तोड़ दे।


अखिलेश ने डिलीट किया राजा भैया को थैंक्स का ट्वीट
मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को लेकर सपा पर सवाल उठाया था। कहा था कि अखिलेश को ज्यादा तजुर्बा नहीं है, उन्हें राजा भैया पर भरोसा नहीं करना चाहिए था। इसके तत्काल बाद अखिलेश यादव ने वह ट्वीट हटा दिया जिसमें उन्होंने सपा के समर्थन के लिए राजा भैया का आभार जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed