{"_id":"59a16ea74f1c1b28718b47d8","slug":"mayawati-on-violence-in-gurmeet-ram-raheem-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम मामले पर मायावती का हमला, कहा- हिंसा के लिए खट्टर सरकार जिम्मेदार, तत्काल बर्खास्त करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम मामले पर मायावती का हमला, कहा- हिंसा के लिए खट्टर सरकार जिम्मेदार, तत्काल बर्खास्त करें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 26 Aug 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
साध्वी रेप के मामले में दोषी करार दिए जाने पर गुरमीत राम रहीम के समर्थकों द्वारा हरियाणा सहित कई राज्यों में की गई हिंसा के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार को दोषी ठहराया है और इसे तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन
जारी की गई प्रेस रिलीज में उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि यह सब भाजपा की वोट बैंक की राजनीति का नतीजा है। मायावती ने हरियाणा में हुई हिंसा की तुलना 6 दिसम्बर 1992 को अयोध्या में हुई घटना से की और कहा कि उस समय भी भाजपा सरकार नतमस्तक खड़ी रही और हर तरफ अव्यवस्था फैल गई थी।
विज्ञापन
मायावती ने गुरमीत राम रहीम के समर्थन में भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बयान की निंदा की और कहा कि इसकी जितनी आलोचना की जाए कम है। ये बयान न्यायालय की अवमानना करने वाला है। गौरतलब है कि साक्षी महाराज ने कहा था कि राम रहीम को एक साजिश के तहत फंसाया गया है कुछ लोग भारतीय संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट द्वारा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी के यौन शोषण का दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा व पंजाब हिंसा की आग में जल उठे थे। हिंसा में तीस से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। हरियाणा से फैली हिंसा यूपी के गाजियाबाद व नोएडा के अलावा दिल्ली एनसीआर में भी फैल गई।