फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati meeting with Chandigrah, Haryana and Punjab state activists.

Loksabha Election: मायावती की कार्यकर्ताओं से अपील, तन, मन और धन से समर्पित होकर लड़ें लोकसभा चुनाव 2024

Sat, 08 Jul 2023 04:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Jul 2023 04:51 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव 2024 में जुटने का आह्मवान किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
Mayawati meeting with Chandigrah, Haryana and Punjab state activists.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के राज्य व जिला स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर इन राज्यों के राजनीतिक हालात और संबंधित घटनाक्रमों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से तन, मन और धन से लगकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की अपील की है।

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि हरियाणा में भाजपा गठबंधन सरकार में मतभेद व आपसी विवाद से वहां की जनता में राजनीतिक अस्थिरता व चुनावी वादाखिलाफी की ज्यादा चर्चा है। ऐसे में संभव है कि वहां विधानसभा चुनाव समय से पहले या फिर लोकसभा चुनाव के साथ ही करा दिए जाएं। इसलिए बसपा के कार्यकर्ता पूरी तैयारी रखें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने दिए नियुक्ति पत्र: बोले- देश और प्रदेश के साथ अब यूपी पुलिस का भी नाम रोशन करेंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP में दर्दनाक हादसा: रायबरेली में तालाब में नहा रहे पांच बच्चों की डूबने से मौत, तीन को जिंदा बचाया


मायावती ने कहा कि भाजपा की सरकारें लोगों की समस्याएं दूर न कर पाने से हताशा की शिकार हैं। इसलिए अब वो जातिवादी, विभाजनकारी ओर सांप्रदायिक नीतियों को गति प्रदान कर रही हैं। यही कारण है कि समान नागरिक संहिता को देश के लोगों पर जबरदस्ती थोपने की तैयारी है।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार यूसीसी जैसे गैर जरूरी काम पर सरकार की शक्ति व संसाधन खर्च करने बजाय महंगाई पर अंकुश लगाने के साथ ही गरीबी, बेरोजगारी, शिक्षा व स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर काम करे तो सही मायने में ये देश हित में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed