फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five children drowned and died in a pond in raebareli.

UP में दर्दनाक हादसा: रायबरेली में तालाब में नहा रहे पांच बच्चों की डूबने से मौत, तीन को जिंदा बचाया

Sun, 09 Jul 2023 08:02 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Jul 2023 08:02 AM IST
सार

रायबरेली के एक गांव में हुए दर्दनाक हादसे में पांच बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जबकि तीन को जिंदा बचा लिया गया है।

विज्ञापन
Five children drowned and died in a pond in raebareli.
घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली जिले के दीनशाहगौरा ब्लॉक क्षेत्र के मंगतन का डेरा मजरे बांसी रिहायक गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। आठ बच्चे खेलने कूदने के बाद गांव से सटे तालाब में नहाने लगे और गहरे पानी में चले गए, जिससे पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि चीख पुकार पर तीन बच्चों को ग्रामीणो ने सकुशल बाहर निकाल लिया। मरने वालों में चार बच्चियां और एक बालक था। इसमें दो सगी बहनें और एक भाई-बहन शामिल हैं। एक साथ पांच बच्चों की मौत से गांव में मातम छा गया और पीडि़त परिवारों में कोहराम मच गया। बारिश के कारण तालाब पानी से लबालब भरा है। हादसे की सूचना पर एसपी आलोक प्रियदर्शी के साथ ही एडीएम, एसडीएम समेत राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन


मंगतन का डेरा मजरे बांसी रिहायक गांव के किनारे करीब आठ साल पुराना तालाब है। इसमें बांसी रिहायक मुरैथी माइनर से पानी आता रहता है। इसमें मंगता लोग मछली भी पालते हैं। बारिश से तालाब उफना गया। गांव के बाहर सुबह बच्चे खेलकूद रहे थे। पूर्वाह्न ११ बजे गांव के आठ बच्चे तालाब में नहाने उतर गए। नहाते समय बच्चों को तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया और एक के बाद एक ड़ूबने लगे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए और तालाब में कूदकर सभी को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान रीतू (8) पुत्री जीतू, सोनम (10) पुत्री सोनू, अमित (8) पुत्र सोनू, वैशाली (12) पुत्री विक्रम, रूपाली (9) पुत्री विक्रम की तालाब में डूबकर मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने मोनिका (10) पुत्री दीपू, राधिका (8) पुत्री मानसिंह एवं विशेष (4) पुत्र दिनेश को सुरक्षित तालाब से बाहर निकालकर जान बचाई गई।
विज्ञापन


मृतक वैशाली, सोनम प्राथमिक स्कूल बांसी रिहायक में कक्षा दो, रुपाली, रीतू, अमित आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाई कर रहे थे। हादसे की जानकारी पर उपजिलाधिकारी डलमऊ आशाराम वर्मा, नायब तहसीलदार शिवम सिंह राठौर, गदागंज प्रभारी शरद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। उपजिलाधिकारी ने पीडि़त परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएम ने जताया शोक

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके शोक जताया है। जिन परिवारों के बच्चों की जान गई है उन्हें चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। 



रीतू को बचाने में चली गई अन्य चार बच्चों की जान

दरअसल सभी बच्चे तालाब में नहाने गए थे। बताते हंैं कि इस दौरान रीतू नहाते वक्त गहरे स्थान पर चली गई और वह डूबने लगी। रीतू ने बचाव-बचाव की आवाज लगाना शुरू किया। अन्य बच्चे उसे बचाने के चक्कर में गहरे स्थान पर चले गए, जहां पानी अधिक था। रीतू को बचाने के चक्कर में चार अन्य बच्चे भी डूब गए। ऐसे में रीतू समेत पांच बच्चों की जान चली गई। गनीमत रही कि समय पर ग्रामीणों ने पहुंचकर अन्य तीन बच्चों को बचा लिया।

हरसंभव की जाएगी मदद 

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मंगतन का डेरा मजरे बांसी रिहायक गांव में तालाब में डूबकर पांच बच्चों की मौत हुई है, जबकि तीन अन्य को ग्रामीणों ने बचा लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। पूछताछ में पता चला कि एक बच्ची डूब रही थी और उसे बचाने के चक्कर में अन्य बच्चे भी डूब गए। बारिश के चलते तालाब में पानी ज्यादा भर गया था। पीडि़त परिवार की हर संभव मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed