'सीबीआई की पूछताछ से बौखला गईं मायावती'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मायावती पर लोगों को भरमाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपा सुप्रीमो ने केंद्र पर निराधार आरोप लगाए हैं। वह अपने बचाव में कुतर्क कर रही हैं। एनआरएचएम घोटाले में 74 एफआईआर हुई हैं।
सीबीआई जांच चल रही है। मायावती केवल पूछताछ भर से ही क्यों बौखला गईं। वहीं, पता नहीं मायावती को किसने बता दिया कि आरक्षण की व्यवस्था में बदलाव हो रहा है।
डॉ. वाजपेयी ने कहा कि दादरी कांड तो मायावती के क्षेत्र में हुआ है। पर, उस पर आज तक मायावती की चुप्पी नहीं टूटी।
उन्होंने दावा किया कि लोकसभा और उसके बाद हुए विधानसभा चुनावों में जनता ने जातिवाद का सफाया कर दिया। इसीलिए मायावती ज्यादा बौखला गई हैं।