{"_id":"604cae0a8ebc3e8c981db601","slug":"mayawati-gets-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सुप्रीमो मायावती ने लगवाया कोरोना का टीका, केंद्र सरकार से की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सुप्रीमो मायावती ने लगवाया कोरोना का टीका, केंद्र सरकार से की अपील
Sat, 13 Mar 2021 06:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 13 Mar 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को लखनऊ में कोरोना वायरस का टीका लगवाया साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से गरीबों के लिए टीके की मुफ्त व्यवस्था करने की अपील की है।
विज्ञापन
मायावती ने ट्वीट कर बताया कि कोरोना के प्रकोप से देश की जनता लगातार गहरे संकट व बड़ी मुश्किलों में है। इससे बचाव के लिए टीकाकरण का जो दौर जारी है उसमें वह भी शामिल हुईं। शनिवार को उन्होंने टीएस मिश्र मेडिकल कालेज जाकर टीका लगवाया। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकारों से फिर अपील की कि वे गरीबों के लिए टीके की मुफ्त व्यवस्था करें।
विज्ञापन
उन्होंने देश की जनता से भी अपील की है कि वह कोरोना से बचाव के नियमों का सही से अनुपालन करे और टीका संबंधी दावों आदि इनकार न कर टीकाकरण का पूरा लाभ उठाएं। वर्तमान समय में यही सर्वोत्तम उपाय प्रतीत होता है।
विज्ञापन