मायावती ने बसपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को पार्टी से भी निकाला, राहुल गांधी पर की थी टिप्पणी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ की काडर मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘गब्बर सिंह‘ और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी बसपा नेता जय प्रकाश सिंह को शनिवार को पार्टी से भी निकाल दिया।
उन्होंने कहा कि ऐसी अनुशासनहीनता न तो पहले कभी बर्दाश्त की गई है और न ही आगे बर्दाश्त की जाएगी। इसके पहले जेपी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व नेशनल कोआर्डिनेटर के पद से हटाया था।
ये भी पढ़ें- मायावती ने यूं ही नहीं की जेपी की छुट्टी, खास सियासी संदेश छिपे हैं इसके पीछे
मायावती ने शनिवार को दिल्ली में पार्टी की अखिल भारतीय कोआर्डिनेटर्स की बैठक की। इसमें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की भविष्य की रणनीति का संकेत करने के अलावा पार्टी के रीति-नीति और अनुशासन पर सख्त निर्देश दिए।
भाजपा को सत्ता से दूर करने के लिए गठबंधन की रणनीति पर मंथन जारी
मायावती ने कोआर्डिनेटर को बताया कि भाजपा जनविरोधी निरंकुश पार्टी व सरकार बनकर उभरी है। उसे सत्ता से दूर रखने का अब जरूरी हो गया है। इसके लिए विभिन्न राज्यों में विभिन्न पार्टियों से चुनावी गठबंधन या समझौता करने की नीति पर अमल किया जा रहा है।
कर्नाटक में इसके अच्छे परिणाम निकले हैं। हरियाणा में बीएसपी-इंडियन नेशनल लोकदल गठबंधन तेजी से पैठ बना रहा है। मायावती ने कहा कि आने वाले विधानसभा व लोकसभा आम चुनव में बीएसपी को भाजपा सरकार विरोधी रणनीति पर काम करना है।
उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि गठबंधन या समझौते पर कोई भी टिप्पणी अनुशासनहीनता मानी जाएगी। इस संबंध में निर्णय पार्टी हाईकमान के रूप में वह ही करेंगी।