यूपी चुनाव: 53 जनसभाओं के साथ मायावती का प्रचार अभियान पूरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने 17वीं विधानसभा चुनाव के लिए 53 जनसभाओं के साथ अपना प्रचार अभियान शनिवार को पूरा कर लिया।
यूपी की चार बार मुख्यमंत्री रहीं मायावती ने एक फरवरी को मेरठ व अलीगढ़ में चुनावी सभाओं की शुरुआत की थी। उन्होंने आखिरी सभा शनिवार को वाराणसी के रोहनिया में की।
वाराणसी में आखिरी चरण में 8 मार्च को वोट पड़ेंगे। बसपा अकेली पार्टी है जो प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने बलबूते चुनाव लड़ रही है।
एक फरवरी से चार मार्च के बीच 32 दिनों में 53 चुनावी सभाओं के जरिए मायावती अपने सभी 403 प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने पहुंचीं। उन्होंने ज्यादातर दिनों में दो-दो सभाएं कीं।
अपनाई दलित-मुस्लिम की सोशल इंजीनियरिंग
प्रचार के दौरान मायावती के निशाने पर भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके निशाने पर रहे। दलित-मुस्लिम वोट बैंक की नई सोशल इंजीनियरिंग भी उन्होंने इस चुनाव में आजमाई है।
देखना है कि यह भीड़ वोट में तब्दील होकर मायावती को पांचवीं बार सत्ता के सिंहासन पर पहुंचाती है या नहीं।
पिछले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के निराशाजनक नतीजों के बाद बसपा अध्यक्ष के लिए यह चुनाव बहुत अहम है।