फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati demands to CBI investigate Hathras incident

मायावती ने की हाथरस कांड की CBI से जांच कराने की मांग, राष्ट्रपति से भी की अपील

Sat, 03 Oct 2020 11:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 Oct 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
Mayawati demands to CBI investigate Hathras incident
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती। - फोटो : amar ujala
हाथरस के चंदपा क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म और मौत मामले में पूरे देश में जबरदस्त गुस्सा है। शुक्रवार को कई पार्टियों के नेता पीड़ित परिवार से मिलने के लिए उनके गांव पहुंचे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने किसी को गांव के अंदर नहीं जाने दिया। 
विज्ञापन


हालांकि पीड़िता के गांव को आज मीडिया के लिए खोल दिया गया है। वहीं, मायावती ने हाथरस कांड की CBI जांच की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर योगी सरकार को भी घेरा। 
विज्ञापन


मायवती ने लिखा कि हाथरस जघन्य गैंगरेप कांड को लेकर पूरे देश में ज़बरदस्त आक्रोश है। इसकी शुरूआती जांच रिपोर्ट से जनता संतुष्ट नहीं लगती है। अतः इस मामले की CBI से या फिर माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिए, बीएसपी की यह मांग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने आगे लिखा कि देश के माननीय राष्ट्रपति यूपी से आते हैं व एक दलित होने के नाते भी इस प्रकरण में ख़ासकर सरकार के अमानवीय रवैये को ध्यान में रखकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दखल देने की भी उनसे पुरज़ोर अपील।
 

 

आपको बता दें कि हाथरस के चंदपा क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के गांव को आज मीडिया के लिए खोल दिया गया है। बीते कुछ दिनों से पूरे गांव में बैरिकेडिंग थी और मीडिया का प्रवेश भी वर्जित कर दिया गया था। हालांकि प्रशासन से यह अनुमति सिर्फ मीडिया को दी है, यानी राजनेता आदि गांव में नहीं जा सकते।

मां ने कहां- मैंने पहनाए थे बेटी को कपड़े
कुछ पत्रकारों ने जब पीड़िता की मां से पूछा कि एडीजी  तो कह रहे हैं कि आपकी बेटी का दुष्कर्म नहीं हुआ तो इस पर मां बोली कि मेरी बेटी मुझे निर्वस्त्र हालत में मिली थी। मैंने उसे कपड़े पहनाए थे।

परिवार का आरोप- डीएम ने हमें धमकाया
पीड़िता के परिवार का आरोप है कि मीडिया ने उन्हें धमकाया है। मीडिया को इजाजत देना प्रशासन की चाल है। पुलिस ने हमारे साथ मारपीट की। हमसे कहा कि क्या बेटी कोरोना से मरती तो मुआवजा नहीं मिलता। हमें यूपी पुलिस पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। हमें इंसाफ चाहिए। परिवार ने ये भी आरोप लगाया है कि कल कोई एसआईटी की टीम घर नहीं आई। सिर्फ पुलिसवाले गांव में मौजूद थे। परिवार का ये भी आरोप है कि पुलिसवालों ने कहा कि तुम्हारे खाते में 25 लाख आ गए हैं अपना मुंह बंद रखो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed