फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati declares some changes in BSP meeting in Lucknow.

यूपी विधानसभा के लिए मायावती ने प्रदेश को चार सेक्टरों में बांटा, इन नेताओं को दी जिम्मेदारी

Wed, 06 Nov 2019 07:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Nov 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
Mayawati declares some changes in BSP meeting in Lucknow.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

यूपी में 11 सीटों पर हुए उपचुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़े बदलाव की घोषणा कर दी। उन्होंने कोऑर्डिनेटर, मंडल व जोन व्यवस्था भंग कर सेक्टर व्यवस्था लागू करने का एलान कर दिया।

विज्ञापन


बसपा यूपी को चार सेक्टर में विभाजित कर कार्य करेगी और सेक्टर व बूथ कमेटियों को मजबूत बनाने पर ध्यान देगी। मायावती ने कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्रवान किया है। उन्होंने उपचुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन पर रिपोर्ट तलब की है। मायावती ने दानिश अली को लोकसभा संसदीय दल का नेता घोषित किया है।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में हाल ही में हुए 11 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में बसपा को एक भी सीट हासिल नहीं हुई। ऐसे में पार्टी का जनाधार लगातार कम होने की बात कही जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मायावती ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सपा व भाजपा ने एक साजिश के तहत यूपी के उपचुनाव में बसपा को हराया है लेकिन बसपा कभी भी अपने मूल्यों से समझौता नहीं करेगी।

कुछ ऐसा होगा बसपा का नया पुनर्गठित सांगठनिक ढांचा

सेक्टर वन- लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर व मेरठ मंडल
टीम वन- गिरीश चंद जाटव, कमल सिंह, शमसुद्दीन रानी व राजकुमार गौतम।
टीम टू- राम जी गौतम, भीमराव अंबेडकर व रामकुमार कुरील।

सेक्टर दो - आगरा, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट व झांसी मंडल
टीम वन- धरमवीर, अशोक, आर एस कुशवाहा व लालाराम अहिरवार।
टीम टू- नौशाद अली, चिंतामणि व जितेंद्र संखवार।

सेक्टर तीन- इलाहाबाद, मिर्जापुर, अयोध्या व देवीपाटन मंडल।
टीम वन- अशोक सिद्धार्थ, अशोक गौतम व जितेंद्र पाल।
टीम टू- दिनेश चंद्र लाल व बहादुर रत्नाकर।

सेक्टर चार- वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर व बस्ती मंडल।
टीम वन- मुनकाद अली, सुधीर कुमार भारती व इंदल राम।
टीम टू- घनश्याम खरवार, डॉक्टर मदन राम व राम चंद्र गौतम।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लागू की ये व्यवस्था, इन नेताओं को दी जिम्मेदारी

2022 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बसपा ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत विधानसभा प्रभारी बनाए जाएंगे। हर जिले में तीन प्रभारी होंगे। जिनका मुख्य काम विधानसभा चुनाव की तैयारियां कराना और सर्वसमाज को पार्टी से जोड़ना होगा।

बामसेफ को पार्टी के लिहाज से अधिक सक्रिय करने के लिए वर्तमान में सभी पदों की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। नई व्यवस्था में जिला संयोजक, विधानसभा संयोजक और सेक्टर संयोजक बनाए जाएंगे। इन पदों पर ऐसे लोगों को रखा जाएगा जो कार्यालय का खर्च निकाल सके।

मायावती ने 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर
सुरक्षित सीटों पर पार्टी की सफलता तय करने के लिए अपर कास्ट व पिछड़े वर्ग के जिम्मेदार नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इस के तहत पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा, सांसद श्याम सिंह यादव, बसपा विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा, विधायक उमाशंकर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  सुखदेव राजभर और पूर्व मंत्री गया चरण दिनकर को जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी नेता अपने समाज में पैठ बढाकर सुरक्षित सीटों के  प्रत्याशियों कि सफलता सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed