{"_id":"5abf68ce4f1c1beb618b4a81","slug":"mayawati-conducted-a-press-conference-on-allahabad-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहेब की मूर्ति तोड़े जाने पर बीजेपी और आरएसएस पर बरसीं मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहेब की मूर्ति तोड़े जाने पर बीजेपी और आरएसएस पर बरसीं मायावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 31 Mar 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद और सिद्धार्थनगर में बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़े जाने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने नाराजगी जाहिर की है। प्रदेश सरकार पर इस मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस को पिछड़े और दलित वर्ग पर हो रहे हमलों की कोई चिंता नहीं है। वह बाबा साहेब के लोगों के लिए काम करने के बजाए उनके नाम में 'रामजी' जोड़ने को लेकर ज्यादा चिंचित है।
विज्ञापन
इसी वजह से इलाहाबाद और सिद्धार्थनगर में बाबा साहेब की मूर्तियां तोड़े जाने की घटनाएं हो रही हैं। ऐसी घटनाएं समाज में जातिवादी हिंसा और टकराव पैदा करने की साजिश हैं। बीजेपी पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं के चलते ही प्रदेश की सरकार कलंकित हो रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद और सिद्धार्थनगर में शुक्रवार रात बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया था। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश देते हुए महापुरुषों की मूर्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।