फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati comments on Rahul Gandhi announcement

गरीबों को न्यूनतम आय के राहुल के वादे पर मायावती ने याद दिलाया इंदिरा का नारा

Tue, 29 Jan 2019 04:39 PM IST
अमित मंडल भाषा, लखनऊ
भाषा, लखनऊ Published by: अमित मंडल Updated Tue, 29 Jan 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
Mayawati comments on Rahul Gandhi announcement
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को कहा कि विश्वसनीयता के मामले में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सरकारों का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। मायावती ने लखनऊ में एक बयान में कहा कि वैसे भी विश्वसनीयता के मामले में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही सरकारों का रिकॉर्ड ऐसा अच्छा नहीं रहा है कि जनता इन पर आसानी से विश्वास कर ले। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उस वादे को लेकर भी तंज कसा जिसमें उन्होंने 2019 में हर गरीब को न्यूमतम आय सुनिश्चित करने की बात कही है। 
विज्ञापन


मायावती ने कहा, चुनावी वादे और घोषणा-पत्र पर तो लोगों को बिल्कुल भी भरोसा नहीं रहा है। इस संबंध में कुछ फैसले अगर लागू भी हुए तो वे केवल दिखावटी ही साबित हुए हैं, जो जग-जाहिर है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस लुभावनी घोषणा से पूरा देश आशंकित है कि 'सत्ता में आए तो देश में गरीबी और भूखमरी का अंत करने के लिए न्यूनतम आय की गारंटी सुनिश्चित करेंगे'। 
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि इस घोषणा से पूरा देश चकित व आशंकित है कि कहीं यह भी उनके साथ वैसा ही छलावा व क्रूर मजाक तो नहीं है जो पूर्व की इनकी सरकारों ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि "गरीबी हटाओ" का बहुचर्चित नारा और वर्तमान में केन्द्र की बहुमत वाली बीजेपी सरकार का विदेश से कालाधन वापस लाकर देश के हर गरीब को 15 से 20 लाख रूपये देकर उनके "अच्छे दिन" लाने का लोक-लुभावन वायदा पूरी तरह से छलावा व वादाखिलाफी ही साबित हुआ है।

मायावती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रमुख को ऐसी कोई भी घोषणा व ऐसा कोई भी वायदा देश की जनता से करने के पहले जनहित, जनकल्याण व गरीबी उन्मूलन की उन योजनाओं को कांग्रेस शासित राज्यों में से खासकर राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में सही से लागू करके दिखाना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा द्वारा किसानों की दुर्दशा समाप्त कर उन्हें आत्महत्या की मजबूरी से मुक्ति दिलाने व उत्पाद का लाभकारी मूल्य दिलाने का वायदा भी केवल हवा-हवाई व छलावा साबित हुआ है।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि 'इसीलिए केवल सत्ताधारी बीजेपी को ही नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी को भी देश की आम जनता खासकर करोड़ों गरीबों, मजदूरों, किसानों और बेरोजगारों से ऐसा कोई भी वादा नहीं करना चाहिए जो अन्ततः छलावा व धोखा साबित हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed