गरीबी व बेरोजगारी पर बात न हो इसलिए गड़े मुर्दे उखाड़ रहे हैं पीएम मोदी: मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर भाजपा व केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबी व बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात न हो इसलिए भाजपा हर प्रकार के गड़े मुद्दे उखाड़ने का प्रयास कर रही है। ऐसे में जरूरी है कि जनता सावधान रहे।
मायावती ने दावा किया कि पीएम मोदी ज्यादातर शिलान्यास व लोकार्पण में ही व्यस्त रहे हैं और इस दौरान प्रचार-प्रसार पर 3044 करोड़ रुपये खर्च किया गया।
उन्होंने कहा कि इन रुपयों से उत्तर प्रदेश जैसे पिछड़े राज्य के हर गांव में शिक्षा व अस्पताल की व्यवस्था की जा सकती थी।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लिए प्रचार का ज्यादा महत्व है शिक्षा व जनहित का नहीं।
पीएम श्री मोदी ज्यादातर शिलान्यास आदि में ही लगातार व्यस्त रहे और प्रचार-प्रसार पर 3044 करोड़ खर्च किया। इस सरकारी धन से उत्तर प्रदेश जैसे पिछड़े राज्य के हर गांव में शिक्षा व अस्पताल की व्यवस्था हो सकती थी लेकिन बीजेपी के लिये प्रचार का ज्यादा तहत्त्व है शिक्षा व जनहित का नहीं।
— Mayawati (@Mayawati) March 16, 2019
बीजेपी व पीएम श्री मोदी अपनी सरकार की नाकामियों व घोर विफलताओं पर से लोगों का ध्यान बांटने व गरीबी एवं बेरोजगारी आदि के जनहित के मुद्दे को असली चुनावी बहस बनने से रोकने के लिये हर प्रकार के गढ़े मुर्दे उखाड़ने की कोशिाश में लगे हुये हैं जो अतिनिन्दनीय है। जनता सावधान रहे।
— Mayawati (@Mayawati) March 16, 2019