फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati comments on closing of Atlas factory.

एटलस साइकिल फैक्ट्री बंद होना चिंता बढ़ाने वाली खबर, सरकार तुरंत ध्यान दे: मायावती

Thu, 04 Jun 2020 05:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 04 Jun 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Mayawati comments on closing of Atlas factory.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि गाजियाबाद स्थित एटलस जैसी साइकिल फैक्ट्री का बंद होना चिंता बढ़ाने वाली बात है। केंद्र सरकार को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ऐसे समय जब लॉकडाउन के कारण बंद पड़े उद्योगों को खोलने के लिए आर्थिक पैकेज देने की बात की जा रही है। यूपी के गाजियाबाद स्थित एटलस जैसी प्रमुख साइकिल फैक्ट्री का धन अभाव में बंद होना चिंता बढ़ाने वाली खबर है। सरकार तुरंत ध्यान दे तो बेहतर है।

विज्ञापन


विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि यूपी में घर वापसी करने वाले लाखों प्रवासी श्रमिकों में से मात्र 3 प्रतिशत को ही कोरोना पीड़ित पाए जाने की खबर बड़ी राहत देने वाली है। खासकर तब जब कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए इन्हें ही दोषी ठहराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी आशंका के तहत इन मजलूमों की घर वापसी में देरी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने केरल में एक गर्भवती हाथिनी की हत्या पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया कि पलक्कड में एक गर्भवती हथिनी को विस्फोटक भरा अनानास खिलाकर क्रूरतापूर्वक मारने की अति-दुःखद व निन्दनीय खबर स्वाभाविक तौर पर मीडिया की सुर्खियों में है। हाथी जैसे सहज व उपयोगी जानवर के साथ ऐसी क्रूरता की जितनी भी निन्दा की जाए कम है। सरकार दोषियों को सख्त सजा दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed