{"_id":"617e449411d4d32b6b204acf","slug":"mayawati-comments-on-bsp-mla-joining-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: सपा में शामिल होने वाले विधायकों को मायावती ने कहा, 'बरसाती मेंढ़क', बोलीं- ये नुकसान ही करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: सपा में शामिल होने वाले विधायकों को मायावती ने कहा, 'बरसाती मेंढ़क', बोलीं- ये नुकसान ही करेंगे
Sun, 31 Oct 2021 01:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:01 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बसपा विधायकों के सपा में शामिल होने पर कहा कि इससे सपा को कोई लाभ नहीं बल्कि नुकसान ही होगा।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा के छह विधायकों के सपा में शामिल होने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता के लालची इन नेताओं को जनता खूब समझती है। इससे सपा को कोई लाभ नहीं बल्कि नुकसान ही होगा।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी विधानसभा आमचुनाव नजदीक आने पर अब फिर से आए दिन दलबदलू लोगों के इस पार्टी से उस पार्टी में आने-जाने का दौर शुरू हो गया है किन्तु इससे किसी भी पार्टी का जनाधार बढ़ने वाला नहीं है बल्कि इससे उन्हें हानि ही होगी। अतः बीएसपी के लोग ऐसे बरसाती मेंढकों को पार्टी से दूर ही रखें।
विज्ञापन
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि केवल दलबदलू ही नहीं बल्कि बरसाती मेंढकों की तरह अनेकों ऐसी पार्टियों के नाम भी लोगों को सुनने को मिल रहे हैं जिनके नाम अब तक देखने-सुनने को नहीं मिले थे। सत्ता लोलुपता के ऐसे खेल को जनता खूब समझती है व इससे उनपर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। परिवर्तन अटल है।
विज्ञापन
सपा में शामिल होने वाले बसपा विधायकों में सीतापुर के सिधौली विधायक हरगोविंद भार्गव, जौनपुर की सुषमा पटेल, गाजियाबाद के असलम अली, श्रावस्ती के असलम राइनी, प्रयागराज के हाकिम लाल बिंद व हाजी मुजतबा सिद्दीकी हैं। इस सभी ने बसपा से बगावत कर तीन माह पहले और भाजपा के बागी विधायक राकेश राठौर ने एक माह पहले सपा अध्यक्ष से मुलाकात की थी।