{"_id":"5c65277cbdec224bd41e2bf7","slug":"mayawati-comment-on-congress-and-bjp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने भाजपा व कांग्रेस पर लगाया सरकारी आतंक फैलाने का आरोप, कहा- तय करें दोनों में अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने भाजपा व कांग्रेस पर लगाया सरकारी आतंक फैलाने का आरोप, कहा- तय करें दोनों में अंतर
Thu, 14 Feb 2019 02:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Feb 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को किए गए एक ट्वीट में मध्य प्रदेश की कांग्रेस व यूपी की भाजपा सरकार पर सरकारी आतंक फैलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया कि कांग्रेस की मध्य प्रदेश सरकार ने पूर्ववर्ती भाजपा की तरह गौहत्या के शक में मुसलमानों पर रासुका के तहत बर्बर कार्यवाही की। अब यूपी की भाजपा सरकार ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 14 छात्रों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर करवाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह दोनों ही बातें सरकारी आतंक हैं, जिनकी घोर निंदा की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि लोग खुद ही फैसला करें कि दोनों सरकारों में क्या फर्क है?
Mayawati:Congress ki sarkaar ne purvvarti BJP ki tarah gau hatya ke shak mein musalmanon par barbar karyawahi ki. Ab UP BJP sarkaar ne AMU ke 14 students par deshdroh ka mukadma darz kiya.Dono sarkari aatank hai, ati nindniya. Log faisla karein ki dono sarkaron mein kya antar hai pic.twitter.com/yXTdW1YFpW
— ANI UP (@ANINewsUP) February 14, 2019
विज्ञापन