फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati claims BJP and SP are responsible for Dadri murder.

'दादरी हत्या के लिए भाजपा, RSS व सपा जिम्मेदार'

Fri, 02 Oct 2015 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Oct 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
Mayawati claims BJP and SP are responsible for Dadri murder.

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी के बिसाहड़ा गांव में उग्र भीड़ द्वारा 50 वर्षीय मोहम्मद अखलाक की हत्या व उसके जवान बेटे को अधमरा कर देने के मामले को शर्मनाक व दर्दनाक बताया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की बदतर कानून-व्यवस्था की ऐसी दूसरी मिसाल और क्या हो सकती है।

मायावती ने कहा कि इस घटना के लिए आरएसएस व भाजपा के अराजक व अपराधी तत्वों से ज्यादा सपा सरकार दोषी है। दादरी ही नहीं, समूचे प्रदेश में सांप्रदायिक मुस्लिम-विरोधी अराजक व अपराधी तत्व माहौल बिगाड़ने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


अखिलेश सरकार इनके खिलाफ न तो ख़ुद कार्रवाई करती है और न ही स्थानीय स्तर पर सिविल व पुलिस अधिकारियों को अपना दायित्व निभाने दे रही है।

'सपा ने कभी भी दोषियों को सजा दिलाने का प्रयास नहीं किया'

Mayawati claims BJP and SP are responsible for Dadri murder.

बसपा सुप्रीमो के अनुसार, पीड़ित परिवारों को न्याय व दोषियों को सख्त सजा दिलाने की अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने का सपा सरकार ने कभी गंभीर प्रयास ही नहीं किया। इसकी बदतरीन मिसाल मुजफ्फरनगर व शामली में वर्ष 2013 में घटित सांप्रदायिक घटनाएं भी हैं।

सपा की भाजपा-संघ से मिलीभगत
मायावती ने कहा कि बिसाहड़ा गांव के पीड़ित मुस्लिम परिवार को न्याय दिलाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने में भी सपा सरकार विफल रही है। इससे सपा की भाजपा व आरएसएस से मिलीभगत की पूरी पोल खुलती है।

उन्होंने कहा, हर जघन्य घटना को रुपये में तौलना अखिलेश सरकार की आदत बन गई है। उसे लगता है कि पीड़ितों की न्याय की अभिलाषा को रुपये में तौला व खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed