फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati attacks on opposition

सपा ने पार्टी के गुंडों को जेल भेजा तो जेलें कम पड़ जाएंगी: मायावती

Tue, 28 Jun 2016 12:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Jun 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
mayawati attacks on opposition
- फोटो : amar ujala
यूपी की जनता सवा चार साल में त्रस्त हो चुकी है। यहां गुंडे, माफ‌ियाओं और आपराध‌ियों का आतंक है। बदमाश पुल‌िसकर्म‌ियों को मार रहे हैं और सरकार कुछ पैसे देकर अपने आपको ज‌िम्मेदारी से मुक्त मान लेती है। ये बातें बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को लखनऊ में कहीं।
विज्ञापन

 

मायावती  ने कहा क‌ि यूपी में पुल‌िस भी अपराध‌ियों से डर रही है। सरकारी कर्मचारी यहां सबसे ज्यादा असुरक्ष‌ित है। यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। उन्होंने कहा क‌ि राज्यपाल और केंद्र सरकार को इस ओर ध्यान देना चाह‌िए। 

विज्ञापन
 

मायावती ने आरोप लगाया क‌ि सपा मुख‌िया की वजह से ही यूपी में गंभीर अपराध होते हैं। उन्होंने कहा क‌ि सपा जात‌िवादी, क्षेत्रवादी मानस‌िकता की है, यूपी में व‌िकास रुक गया है। मायावती ने बीजेपी पर ‌न‌िशाना साधा और कहा दादरी, मथुरा और कैरानी सपा-बीजेपी की देन है। उन्होंने कहा क‌ि प्रदेश की जनता असुरक्ष‌ित है इस‌ल‌िए राज्यपाल को और केंद्र सरकार को अपनी संवैधान‌िक ज‌िम्मेदारी न‌िभानी चाह‌िए।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

उन्होंने सपा सुप्रीमो ने मुख्तार  की पार्टी के सपा के व‌िलय की बात भी उठाई। उन्होंने कहा, ‌व‌िलय रद्द करना नाटक है। उन्होंने कहा क‌ि दाग‌ियों को मंत्री बनाने से सपा का फायदा नहीं होगा। मायावती ने कहा क‌ि यूपी सरकार जनता के ल‌िए जरा भी गंभीर है तो अपनी सरकार से सभी अपराध‌ियों को तत्काल बाहर कर देना चाह‌िए। सपा के अपराध‌ियों, मा‌फ‌ियों, गुंडों को जेल की सलाखों के पीछे भेज देना चाह‌िए लेक‌िन सपा ऐसा कतई नहीं कर सकती क्योंक‌ि ऐसा करने से न केवल प्रदेश की जेलें छोटी पड़ जाएंगी बल्क‌ि समाजवादी पार्टी खाली हो जाएगी।

 

 

यूपी की जनता को अच्छे द‌िनों का इंतजार

mayawati attacks on opposition
मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर न‌िशाना साधते हुए कहा क‌ि चुनाव देखते ही मोदी जनता से झूठे वादे करने लगे। 2014 में बीजेपी ने जो वादे ‌क‌िए थे उनका क्या हुआ। यूपी के लोगों को आज भी अच्छे द‌िनों का इंतजार है। उन्होंने सवाल उठाया क‌ि दो साल में बीजेपी ने क‌ितनी गरीबी दूर की? 

मायावती ने कहा क‌ि बीजेपी से बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा, द‌िल्ली में केंद्र के अधीन लॉ एंड ऑर्डर फेल है। मायावती ने ये भी कहा क‌ि यूपी की अपेक्षा द‌िल्ली की आबादी कम है फ‌िर भी द‌िल्ली में कानून व्यवस्था फेल है। मायावती ने कहा क‌ि बीएसपी में ट‌िकट के ल‌िए दूसरी पार्ट‌ियों में भगदड़ मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed