फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati attacks at BJP for targeting BSP.

यूपी में सत्ताधारी सपा के बजाय बसपा से लड़ रही है भाजपा: मायावती

Thu, 11 Aug 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 11 Aug 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
mayawati attacks at BJP for targeting BSP.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भाजपा पर सत्ताधारी सपा के बजाय बसपा से लड़ने का आरोप लगाया है। कहा कि सपा-भाजपा में मिलीभगत है।

विज्ञापन


उन्होंने बसपा के दो विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि दोनों बसपा से निलंबित चल रहे हैं। वे पहले भी भाजपा में रह चुके हैं।

मायावती ने कहा कि भाजपा नेता जनता को बरगलाने के लिए कहते हैं कि विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला सपा से होगा, लेकिन जमीनी स्तर पर वे सपा से संघर्ष करने के बजाय बसपा से लड़ने व उसे कमजोर करने के लिए साम, दाम, दंड, भेद के हथकंडों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके विपरीत बसपा प्रदेश की 22 करोड़ जनता के हित व कल्याण के साथ-साथ उन्हें हक व इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है।

दलित विरोधी सोच के कारण बसपा में आए कुछ भाजपाई

mayawati attacks at BJP for targeting BSP.

उन्होंने कहा कि बसपा के कुछ लोग भाजपा व अन्य विरोधी पार्टियों में गए हैं। ये वही लोग हैं जिनका कई महीने पहले ही टिकट काट दिया गया था। उनके खिलाफ क्षेत्र से गंभीर शिकायतें मिली थीं।

वहीं, बसपा ने भाजपा के जिन एक दर्जन से अधिक पूर्व विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल किया है, वे भाजपा की दलित विरोधी व जनविरोधी नीतियों से परेशान होकर आए हैं।

बसपा नेताओं की नहीं, कार्यकर्ताओं की पार्टी
मायावती ने कहा कि बसपा राजनीतिक पार्टी के साथ ही सामाजिक परिवर्तन का एक मूवमेंट भी है। इसी वजह से हर ‘आया राम-गया राम’ को पार्टी में शामिल नहीं किया जाता।

बसपा नेताओं की नहीं, कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यही वजह है कि जब कुछ लोग बसपा छोड़कर जाते हैं तो उनके साथ उनका समाज नहीं जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed