रामदेव पर प्रतिबंध, नहीं कर पाएंगे प्रचार!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष्ा राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर बाबा रामदेव के खिलाफ केस दर्ज होने के अलावा उन पर लखनऊ आने पर 16 मई तक रोक लगा दिया गया है।
बाबा पर प्रशासन ने रामदेव के लखनऊ आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 171 जी के तहत महानगर कोतवाली में केस दर्ज कराया।
इससे पहले रामदेव ने वडोदरा में अपने बयान पर खेद भी जताया। वहीं, चुनाव आयोग ने उन्हें शालीनता बरतने की सलाह दी।
एससीएसटी एक्ट की नकेल
शुक्रवार को कांग्रेस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में रामदेव पर रामेदव पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियिम (पब्लिक रिप्रेजेंटेशन एक्ट- PRA) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
संभावना है कि उन पर एससीएसटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो सकती है।
सूत्रों ने बताया कि रामदेव के भाषण की रिकॉर्डिंग को चुनाव आयोग ने शुक्रवार देर रात सुनने के बाद एफआईआर का फैसला लिया है।
बताते चलें कि रामदेव ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित योग दीक्षा शिविर में कांग्रेस पर तीखा हमला किया था।
रामदेव गिरफ्तार हों
राहुल गांधी पर आपत्तिजनक बयान देने वाले बाबा रामदेव बुरे फंस सकते हैं, अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।
मायावती ने उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और केंद्रीय महिला उत्पीड़न अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करके जेल भेजने की मांग की है।
कई अन्य संगठनों ने भी गुस्से का इजहार करते हुए तत्काल रामदेव की गिरफ्तारी की मांग की है। संगठनों ने कहा है कि बाबा का यह बयान देश के दलितों की बहू-बेटियों का चरित्र हनन करता है।
इसलिए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। डॉ. अंबेडकर महासभा ने अंबेडकर प्रतिमा पर धरना-प्रदर्शन कर देशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी दी।
कार्रवाई नहीं तो होगा आंदोलन
मायावती ने शनिवार को लखनऊ व मोहनलालगंज के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में रामदेव की गिरफ्तारी की मांग की।
उन्होंने कहा, रामदेव ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए दलितों की बहन-बेटियों पर जिस तरह अंगुली उठाई है, उसकी वह निंदा करती हैं।
मायावती ने मुख्य चुनाव आयुक्त और प्रदेश की सपा सरकार से रामदेव के खिलाफ दलित उत्पीड़न व महिला उत्पीड़न अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।
यदि कार्रवाई नहीं की गई तो बसपा चुनाव बाद इस घटिया बयानबाजी के खिलाफ जबर्दस्त आंदोलन छेड़ेगी।
राहुल पर दिया था ये बयान
देशी से बेटा करना नहीं चाहता। विदेशी से करेगा तो प्रधानमंत्री नहीं बन पाएगा।
मां कहती है कि एक बार प्रधानमंत्री बन जाये फिर विदेशी लड़की ले आना। मेरा कहना है कि हनीमून, पिकनिक मनाने दलित के घर जाता है।
दलित लड़की से शादी कर लेता तो प्रधानमंत्री बन जाता। लड़की भी दुल्हन बन जाती। इनका भी भाग्य खुल जाता। क्या करें? किस्मत ही खोटी है।