फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati advised government, spend money on flood effected people

मायावती की सरकार को सलाह, सादगी से मनाए गांधी जयंती, पैसा बाढ़ प्रभावितों पर करें खर्च

Tue, 01 Oct 2019 03:56 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 01 Oct 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
mayawati advised government, spend money on flood effected people
मायावती - फोटो : ANI
गांधी जयंती से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने राज्य व केंद्र सरकार से बारिश व बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने को कहा है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश से यूपी के खासकर पूर्वांचल के जिलों में लगभग 100 लोगों की मौत व लाखों परिवारों का जीवन बाढ़ व जलभ्राव की समस्या से काफी बेहाल व अति-संकटग्रस्त है, जिससे निजात दिलाने व राहत पहुंचाने के मामले में सरकारी उदासीनता की शिकायत आम है। सरकार तत्काल ध्यान दे तो बेहतर होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


मायावती ने कहा कि साथ ही बाढ़ से पूर्वांचल में खेती-किसानी भी काफी ज्यादा प्रभावित हुई है, जिसपर केन्द्र व राज्य सरकार दोनों को फौरन पूरा ध्यान देने की जरूरत है, वरना गरीबी व बेरोजगारी आदि की गंभीर समस्या से जुझ रहे इस क्षेत्र के करोड़ों लोगों का जीवन और भी ज्यादा दरिद्र व संकटग्रस्त बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने यह भी कहा कि अतः व्यापक जनहित व जनकल्याण में क्या यह उचित नहीं होगा कि गाँधी जयन्ती को धूमधाम के बजाए पूरी सादगी व संजीदगी से मनाया जाए तथा जयन्ती के विभिन्न कार्यक्रमों पर होने वाले सरकारी व गैर-सरकारी धनों को बचाकर उन्हें अति-जरूरतमन्द लाखों बाढ़ पीड़ितों की राहत पर खर्च किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed