{"_id":"69ea85680ef8d7c7ea0abe06","slug":"mayank-and-aditya-close-to-double-titles-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1706168-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मयंक व आदित्य दोहरे खिताब के करीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मयंक व आदित्य दोहरे खिताब के करीब
विज्ञापन
लखनऊ। दिल्ली के मयंक शर्मा और पंजाब के आदित्य तिनजैन ने आइटा मेंस प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट एकल और युगल वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में यूपी के ओम यादव की चुनौती सेमीफाइनल में टूट गई।
उन्नाद टेनिस अकादमी में खेली जा रही प्रतियोगिता में पुरुष एकल का पहला सेमीफाइनल शीर्ष वरीय दिल्ली के मयंक शर्मा और तीसरी वरीयता प्राप्त महाराष्ट्र के पार्थ पाटिल से हुआ। एकतरफा रहे मुकाबले में मयंक ने तेज सर्विस और ग्राउंड स्ट्रोक जमाए, जिसका पार्थ पाटिल के पास कोई जवाब नहीं था। अंत में मयंक ने 6-2, 6-2 की जीत के साथ एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के दूसरे एकल सेमीफाइनल में छठी वरीयता प्राप्त पंजाब के आदित्य का सामना यूपी के ओम यादव से हुआ। मुकाबले के पहले सेट में ओम ने आदित्य को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आदित्य ने अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए 7-5 से जीत दर्ज की। दूसरे सेट में आदित्य ने ओम को कोई भी मौका नहीं दिया और 6-2 की जीत के साथ फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। प्रतियाेगिता के पुरुष युगल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में मयंक शर्मा (दिल्ली) व एकलव्य सिंह (यूपी) ने प्रतीक (हरियाणा) व ध्रुव (हरियाणा) को 6-2, 6-3 और दूसरे सेमीफाइनल में पार्थ (महाराष्ट्र) व आदित्य तिनजैन (पंजाब) ने गोविंद मौर्या (यूपी) व ओम यादव (यूपी) को 6-1, 6-1 से हराया।