{"_id":"63ed49f1850b45f38e097334","slug":"maximam-tempreature-three-digree-increase-lucknow-news-lko669868019-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : तीखी धूप निकलने से दिन के पारे ने लगाई तीन डिग्री की छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : तीखी धूप निकलने से दिन के पारे ने लगाई तीन डिग्री की छलांग
Thu, 16 Feb 2023 12:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:02 PM IST
सार
मौसम बुलेटिन के मुताबिक, दिन का तापमान इस हफ्ते 30 डिग्री तक और न्यूनतम पारा 16 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, तेज हवाओं के कारण कोहरा कम पड़ा।
विज्ञापन
लखनऊ में मौसम का बदलाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिन तेज हवा से गिरे लखनऊ के तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। बुधवार को धूप के तेवर तीखे होने से अधिकतम तापमान तीन डिग्री की वृद्धि के साथ 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी रही और यह 10.6 डिग्री रहा। एक दिन पहले तापमान क्रमश: 23.4 और 9.6 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
मौसम बुलेटिन के मुताबिक, दिन का तापमान इस हफ्ते 30 डिग्री तक और न्यूनतम पारा 16 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, तेज हवाओं के कारण कोहरा कम पड़ा। इससे आने वाले समय में गर्मी पड़ेगी। फरवरी में जिस तेजी से पारा बढ़ रहा है, उसे देखते हुए तो ऐसे ही आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन