फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mausam ki jankari UP Weather News temperature crossed 45 in Jhansi

UP Weather : तेवर दिखाने लगी गर्मी, यूपी में झांसी झुलसी सबसे ज्यादा; दो दिन और बढ़ेगा पारा, लू की चेतावनी

Sun, 21 May 2023 12:10 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 May 2023 12:10 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले दो दिन अधिकतम तापमान में प्रभावी वृद्धि होने के आसार हैं। वहीं प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में लू चलने के आसार हैं।

विज्ञापन
mausam ki jankari UP Weather News temperature crossed 45 in Jhansi
तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए अपने आप को पूरी तरह से ढक कर जाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गर्मी धीरे-धीरे ही सही पर अपने पूरे तेवर में आने लगी है। शनिवार को झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा और यहां पारा 45 डिग्री को पार कर 45.1 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि प्रयागराज भी 44.8 डिग्री पर तपा। शुक्रवार को मुकाबले दोनों शहरों के तापमान में दो डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान झांसी में 43.2 और प्रयागराज में 42.2 डिग्री था। झांसी शनिवार को लू की चपेट में रहा।

विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले दो दिन अधिकतम तापमान में प्रभावी वृद्धि होने के आसार हैं। वहीं प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में लू चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक 21 से लेकर 23 मई तक प्रदेश के कई इलाकों के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन इलाकों के लिए चेतावनी जारी की गई है, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, जाल न, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, इटावा, औरैया और आसपास के इलाकें शामिल हैं।

विज्ञापन

अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, कानपुर, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, सुल्तानपुर, रायबरेली, आगरा समेत प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतमम तापमान 40 या 40 से अधिक रहा। गर्मी का अहसास इसलिए भी अधिक होरहा है कि तापमान अब सामान्य से अधिक होने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed