फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mauritius Prime Minister Dr. Navin Chandra Ram Gulam will visit Ram Lalla in Ayodhya

UP: 45 मिनट तक राम मंदिर में रहे मॉरीशस के प्रधानमंत्री, पत्नी संग किया दर्शन-पूजन, सीएम भी रहे मौजूद

Fri, 12 Sep 2025 01:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 12 Sep 2025 01:46 PM IST
सार

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र राम गुलाम आज अपने परिवार और अपनी कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंंचे। जहां एयरपोर्ट पर पारंपरिक शैली में उनका स्वागत सत्कार किया गया। इसके बाद वो रामलला के दरबार पहुंचे और दर्शन-पूजन किया।

विज्ञापन
Mauritius Prime Minister Dr. Navin Chandra Ram Gulam will visit Ram Lalla in Ayodhya
रामलला की आरती उतारते मॉरीशस के प्रधानमंत्री। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी के बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र राम गुलाम अयोध्या पहुंचे। जहां महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। उनके साथ परिवार के सदस्य, मॉरीशस प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और कैबिनेट के मंत्री भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत पारंपरिक रेड कार्पेट शैली में किया गया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र राम गुलाम अयोध्या एयरपोर्ट से रामलला के दरबार पहुंचे। जहां उन्होंने पत्नी के साथ रामलला की आरती उतारी और दर्शन-पूजन किए। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथी उनके साथ मौजूद रहे। प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र करीब 45 मिनट तक राम मंदिर में रहे। इसके बाद महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। अयोध्या एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने उन्हें विदा किया। इसके बाद सीएम योगी वापस अयोध्या धाम लौट आए जहां हरि गोपाल धाम में जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


डॉ. गुलाम दूसरे विदेशी पीएम हैं, जो अयोध्या आकर रामलला का पूजन कर रहे हैं। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने पहले ही उनके आगमन का कार्यक्रम जारी कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ बस हादसे में तीन वजहों ने ले ली पांच की जान, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे हुई दुर्घटना

ये भी पढ़ें - राहुल का रायबरेली दौरा: राहुल से ऊंची कुर्सी दिनेश प्रताप सिंह की, मंत्री ने दी सफाई- मैं ऊंचे कद का इसलिए लगा

भारत और मॉरीशस के रिश्ते हमेशा मधुर रहे हैं। राजनयिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट से लेकर मंदिर परिसर तक विशेष इंतजाम किए गए हैं और सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। मॉरीशस के प्रधानमंत्री दोपहर एक बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed