फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul's visit to Raebareli: Dinesh Pratap Singh holds a higher position than Rahul, minister clarifies- I am

Rahul Gandhi : राहुल से ऊंची कुर्सी दिनेश प्रताप सिंह की, मंत्री ने दी सफाई- मैं ऊंचे कद का इसलिए लगा

Thu, 11 Sep 2025 08:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 11 Sep 2025 08:37 PM IST
सार

Rahul Gandhi visit to Rae Bareli: राहुल गांधी के साथ योगी सरकार में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह की कुर्सी की ऊंचाई विवादों की वजह बन गई। 

 

विज्ञापन
Rahul's visit to Raebareli: Dinesh Pratap Singh holds a higher position than Rahul, minister clarifies- I am
राहुल गांधी का रायबरेली दौरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राहुल गांधी बीते दो दिनों से रायबरेली में हैं। राहुल गांधी दिशा की मीटिंग में योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बगल में बैठे। बैठने पर राहुल की कुर्सी की ऊंचाई दिनेश सिंह की कुर्सी की ऊंचाई से कम लग रही थी। अब इस पर दिनेश सिंह ने सफाई दी है। 

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के दौरान छोटी-बड़ी कुर्सी के सवाल पर राज्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर की कृपा है कि हमारी लंबाई से राहुल से बड़ी है, लेकिन वह हमसे बड़े नेता हैं। वह अपनी पार्टी के मालिक हैं और हम अपनी पार्टी के छोटे कार्यकर्ता। 
विज्ञापन


यह ईश्वर की कृपा है कि जब राहुल मेरे बगल में होते हैं तो मैं उनसे कुछ ऊंचा दिखता हूं। इसमें कोई दो राय नहीं है। बैठक के दौरान राज्यमंत्री के सुर बदले नजर आए और उन्होंने राहुल गांधी व किशोरीलाल शर्मा के नाम के आगे जी लगाया और कहा कि हम सब मिलकर जिले के विकास के लिए काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें जिले के अधिकारियों की बेहतर भूमिका है। दिशा की बैठक में जिन कार्यों की प्रगति धीमी पाई गई, उनमें तेजी लाने की बात कही गई। दरअसल, बुधवार को राज्यमंत्री ने राहुल गांधी का न सिर्फ काफिला रोक दिया था, बल्कि उनकी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चोर बताया था। बहन प्रियंका वाड्रा को सूर्पनखा कहा था। इसके दूसरे दिन ही बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री के सुर बदले नजर आए।

दिनेश के बेटे से हाथ मिलाया

Rahul's visit to Raebareli: Dinesh Pratap Singh holds a higher position than Rahul, minister clarifies- I am
राहुल से हाथ मिलाते पीयूष प्रताप सिंह और बीच में हंसते दिनेश प्रताप सिंह, दूसरी तस्वीर में नारे लगात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राहुल गांधी के दौरे के दूसरे दिन यानी गुरुवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जो सियासी पंडितों के दिमाग में कई पहलू उलझा गई। मौका था दिशा की बैठक का। राहुल गांधी पहुंचे तो सामने हरचंदपुर ब्लॉक प्रमुख पीयूष प्रताप सिंह से आंखें टकरा गईं। मुलाकात हुई तो पीयूष आगे बढ़े और हंसकर राहुल गांधी से हाथ मिलाया। ठीक इसी समय किसी ने यह तस्वीर क्लिक कर ली। तस्वीर लोगों के सामने आई तो अनायास ही लोगों का ध्यान केंद्रित हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed