{"_id":"67e8c3cf50ee531ebb0b1d8a","slug":"maulana-in-up-got-angry-on-cancellation-of-eid-holiday-in-haryana-said-this-beginning-of-dangerous-tradition-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eid Ul-fitr: यहां रद्द की गई ईद की छुट्टी, यूपी में मौलाना भड़के; बोले-खतरनाक परंपरा की शुरुआत...इस पर लगे रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eid Ul-fitr: यहां रद्द की गई ईद की छुट्टी, यूपी में मौलाना भड़के; बोले-खतरनाक परंपरा की शुरुआत...इस पर लगे रोक
Sun, 30 Mar 2025 09:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 30 Mar 2025 09:38 AM IST
सार
मौलाना अब्बास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 32 लाख मुसलमानों को "मोदी की सौगात" किट दिए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री अल्पसंख्यकों को विश्वास में लेने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा शासित राज्य सरकारें ऐसे निर्णय ले रही हैं, जो समाज में विभाजन को बढ़ावा दे सकते हैं।
विज्ञापन
ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास
- फोटो : ANI
विस्तार
यूपी की राजधानी लखनऊ में ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने हरियाणा सरकार द्वारा ईद-उल-फितर की छुट्टी रद्द करने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे भारत की गंगा-जमुनी तहजीब पर हमला करार दिया। कहा कि यह एक खतरनाक परंपरा की शुरुआत है। उन्होंने इस फैसले पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि भारत में सभी धर्मों के त्योहारों को मिलकर मनाने की परंपरा रही है। ईद, होली, दीपावली जैसे पर्व सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का यह निर्णय न केवल मुसलमानों की धार्मिक स्वतंत्रता पर चोट है, बल्कि देश की सदियों पुरानी साझी संस्कृति के खिलाफ भी है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इस फैसले को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Eid Al-fitr 2025: चांद के दीदार को बेकरार रहेंगी रोजेदारों की निगाहें, लखनऊ में सतखंडे से देखने का इंतजाम
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे फैसलों और तत्वों पर नियंत्रण रखना चाहिए, जो सांप्रदायिकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार कर ईद-उल-फित्र की छुट्टी बहाल करनी चाहिए, ताकि सभी समुदायों के बीच विश्वास बना रहे और देश की सद्भावना को कोई आंच न आए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन