{"_id":"283bc9f9e034b21e5da065cc674a8f8b","slug":"maulana-bukhari-red-hot-on-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम पर फिर भड़के मौलाना बुखारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम पर फिर भड़के मौलाना बुखारी
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 14 Feb 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामा मस्जिद दिल्ली के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी एक बार फिर समाजवादी पार्टी से नाराज हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया है कि सपा ने मुसलमानों से चुनाव पूर्व किए गए वादे पूरे नहीं किए। सपा सरकार के कामकाज से मुसलमान मायूस हैं। उन्होंने 22 फरवरी को दिल्ली में प्रतिनिधि सम्मेलन बुलाया है।
इससे पहले उन्होंने मुलायम सिंह यादव से चुनाव पूर्व किए गए वादों पर जवाब मांगा है। सैयद अहमद बुखारी ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को खत भेजा है।
विज्ञापन
इसमें उन्होंने उन मुद्दों का उल्लेख किया है जिन पर सरकार ने चुनाव से पहले वादे किए थे।
उन्होंने अफसोस जताया कि मुसलमानों में यह धारणा प्रबल होती जा रही है कि सरकार बनने से पहले मुलायम सिंह ने जो वादे उनसे किए थे, सरकार बनने पर उन्हें पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर राज्य में संगीन सांप्रदायिक हालात, प्रशासन में फिरकापरस्त एवं अराजक तत्वों की साठगांठ तथा मुजफ्फरनगर समेत राज्य में सौ से अधिक दंगों व हिंसा की घटनाओं ने मुसलमानों को पूरी तरह मायूस कर दिया है।
उन्होंने कहा है कि मुलायम सिंह के नेतृत्व में मुसलमानों को बहुत आशाएं थीं। सपा सरकार का कामकाज निराशाजनक रहा, इसका असर लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।
सपा सरकार बनने के बाद उन्होंने मुलायम और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुसलमानों की समस्याओं के संबंध में अवगत कराया।
उन्हें अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि उनकेसभी प्रयास नाकाम रहे। आज वह मुसलमानों को जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं।