फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   maulana arrested in rape

किशोरी से दुष्कर्म करने वाला मौलाना गिरफ्तार

Thu, 18 Aug 2022 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
maulana arrested in rape
लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव मे झाड़फूंक की आड़ में किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी एक मस्जिद के मौलाना को पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के सामने मौलाना ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कुलदीप दुबे के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ गांव में स्थित मस्जिद के मौलाना फाखरे आलम निवासी दरियापुर थाना अजगैन जनपद उन्नाव के पास झाड़फूंक करवाने के लिए जाती थी। आरोप है कि मौलाना ने चार माह पहले किशोरी को झाड़फूंक के बहाने कमरे के अंदर ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद जब किशोरी ने मां से मौलाना की करतूत के बारे में बताया तो समाज में बदनामी के डर से वो चुप्पी साध गई।
विज्ञापन

आठ दिन पहले मुंबई से पिता घर पहुंचा तो किशोरी ने उसे मौलाना की करतूत के बारे में बताया। मंगलवार को बेटी संग थाने में जाकर पिता ने केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन मौलाना नहीं मिला। बुधवार को सूचना मिली कि मौलाना कनकहा रेलवे स्टेशन के पास से कहीं भागने की फिराक में है। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा तो पुलिस ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed