{"_id":"5757a9704f1c1b417b9c5749","slug":"mathura-martyr-mukul-wife-gets-government-job","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के शहीदों की पत्नी को नौकरी, एसपी मुकुल की बीवी बनेंगी गजेटेड अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के शहीदों की पत्नी को नौकरी, एसपी मुकुल की बीवी बनेंगी गजेटेड अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
मुकुल द्विवेदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार मथुरा कांड में शहीद हुए एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की पत्नी अर्चना द्विवेदी को राजपत्रित अधिकारी बनाने जा रही है। उन्हें पुलिस विभाग में ओएसडी बनाया जा रहा है।
उनका पद सीओ के समकक्ष होगा। अर्चना द्विवेदी को ओएसडी बनाने की फाइल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास अनुमोदन के लिए भेज दी गई है।
मुख्यमंत्री ने मथुरा कांड में शहीद हुए दोनों पुलिस अफसरों के परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की थी। इसी के तहत गृह विभाग ने दोनों परिवारों से नौकरी के लिए बायोडाटा मांगा था। मुकुल द्विवेदी की पत्नी अर्चना द्विवेदी का बायोडाटा मिल गया है।
अर्चना एमएससी पास हैं। इसलिए उन्हें पुलिस विभाग में ओएसडी बनाया जा रहा है। यह फाइल मुख्यमंत्री को अनुमोदन के लिए भेजी गई है।

एसओ संतोष की पत्नी को मिलेगी क्लर्क की नौकरी
वहीं, एसओ फरह संतोष यादव की पत्नी इंटरमीडिएट पास हैं। इसलिए उन्हें शैक्षिक योग्यता के अनुसार, पुलिस विभाग में क्लर्क की नौकरी मिलेगी। प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पण्डा ने बताया कि अभी तक संतोष यादव की पत्नी का बायोडाटा नहीं मिला है।
बुधवार तक उनका बायोडाटा भी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद उन्हें नौकरी देने की भी फाइल मुख्यमंत्री के पास भेज दी जाएगी। वहां से हरी झंडी मिलते ही इन दोनों को पुलिस विभाग में नौकरी दे दी जाएगी।
मथुरा कांड में शहीद हुए दोनों पुलिस अफसरों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये देने के शासनादेश जारी हो गए हैं। प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पण्डा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत दोनों ही परिवारों को ये आर्थिक सहायता की जा रही है।