फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mathematics of reservation changed on more than half seats

आधी से अधिक सीटों पर बदला आरक्षण का गणित, 2015 आधार वर्ष पर अनंतिम आरक्षण सूची जारी

Sun, 21 Mar 2021 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
mathematics of reservation changed on more than half seats
जिला प्रशासन ने शनिवार को पंचायत चुनाव के लिए 494 ग्राम पंचायतों के साथ 25 क्षेत्र पंचायत सदस्यों, 8 विकास खंडों के ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अनंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी है। आरक्षण सूची का आधार वर्ष 2015 को माना गया है। इस सूची में 50 प्रतिशत से अधिक सीटों पर आरक्षण का गणित बदल गया है। जो सीट पहले सामान्य के खाते में थी, वह अब अनुसूचित जाति या पिछड़ा वर्ग के खाते में चली गई है।
विज्ञापन

वहीं, पंचायतों में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए 34 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। नई सूची से प्रधान बनने की चाहत रखने वाले सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को झटका लगा है। 494 ग्राम पंचायतों में 333 पदों को आरक्षित रखा गया है। प्रधान पदों पर अनुसूचित जाति महिला की 44, अनुसूचित जाति की 79, पिछड़ा वर्ग महिला की 45, पिछड़ा वर्ग की 86, अनारक्षित महिला की 79 और सामान्य वर्ग की 161 सीटें तय की गई हैं।
विज्ञापन

वहीं, जिला पंचायत सदस्यों की 25 वार्डों में अनुसूचित जाति महिला के 4, अनुसूचित जाति के 6, पिछड़ा वर्ग महिला के 2, पिछड़ा वर्ग के 4, महिला के 3 और सामान्य वर्ग के 6 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। वहीं इस सूची के जारी होने के बाद कई प्रस्तावित प्रत्याशियों का चुनावी गणित बिगड़ गया है। चिनहट के वार्ड संख्या 1 से 21 की जो सीट पूर्व अनंतिम सूची में सामान्य वर्ग की थी, वह अब पिछड़ी जाति महिला के खाते में चली गई है। 36 प्रतिशत सीटों पर महिलाएं प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार तीन महिला ब्लॉक प्रमुख
ब्लॉक प्रमुख के आठ विकास खंडों की बात करें तो इसमें एक अनुसूचित जाति महिला की एक सीट, अनुसूचित जाति की दो सीट, पिछड़ा वर्ग महिला की एक सीट, पिछड़ा वर्ग की एक सीट और महिला की एक सीट निर्धारित की गई है। बख्शी का तालाब क्षेत्र की जो सीट 2015 में सामान्य थी, वह अब महिला वर्ग के खाते में चली गई है। वहीं, मलिहाबाद में अनुसूचित जाति, मोहनलालगंज में सामान्य वर्ग, गोसाईगंज में पिछड़ी जाति, सरोजनीनगर में अनुसूचित जाति, माल में अनुसूचित जाति महिला, काकोरी में पिछड़ी जाति महिला व चिनहट में सामान्य वर्ग का ब्लॉक प्रमुख की सीट निर्धारित की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी निरीश चंद्र साहू ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित रखा गया है।
रायभानखेड़ा व 75 अन्य गांव में खत्म हुई प्रधानी
मोहनलालगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत रायभानखेड़ा को ग्राम पंचायत इंद्रजीतखेड़ा में जोड़ दिया गया है। वहीं, 75 गांवों को नगर निगम अधिग्रहीत कर चुका है, जिसकी वजह से रायभाखेड़ा व 75 अन्य गांवों में प्रधानी खत्म हो गई है।
मलिहाबाद : कई के समीकरण बिगड़े
मलिहाबाद विकास खंड की दो दर्जन ग्राम पंचायतों के समीकरण पूरी तरह से बदल गए हैं। इनमें वह पंचायतें भी शामिल हैं जो पिछली सूची में जातिगत आरक्षण के चलते एससी या ओबीसी के लिए आरक्षित थीं। नये समीकरण में ये सीटें एससी वर्ग के लिए आरक्षित हो गई हैं, जिससे इस वर्ग के लोगों में काफी खुशी है।
मोहनलालगंज : महिला प्रत्याशियों की खोज शुरू
नई आरक्षण सूची जारी होते ही संशय की स्थिति समाप्त हो गई। शनिवार को प्रकाशित हुईं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सूची से उत्साहित दावेदार पूरे दमखम के साथ प्रचार कर रहें थे, लेकिन नई सूची जारी होने के बाद गुणा गणित बिगड़ गया। कुछ दावेदार मायूस हो गए, लेकिन जहां महिला सीट आरक्षित हो गई, वहां महिला प्रत्याशियों की खोज शुरू हो चुकी है।
बख्शी का तालाब : आरक्षण की बदली तस्वीर
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार की दोपहर ब्लॉक कार्यालय में प्रधान पद के आरक्षण की सूची चस्पा की गई। बख्शी का तालाब ब्लॉक की 94 ग्राम पंचायतों में से 2 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिनका पिछले तीन बार से आरक्षण अभी तक नहीं बदला है। ये पंचायतें भाखा मऊ और रेवा मऊ हैं। आरक्षण सूची आने के बाद उन लोगों के चेहरे खिले हैं जो कुछ दिनों पहले जारी आरक्षण सूची के चलते चुनाव लड़ने से वंचित हो रहे थे। लेकिन वर्तमान आरक्षण सूची आने के बाद दर्जनभर ग्राम पंचायतों में कई ऐसे लोगों को चुनाव लड़ने से वंचित रहना पड़ रहा है, जो कुछ दिन पहले आई सूची के तहत चुनाव लड़ने की रणनीति बना चुके थे और हजारों रुपये अब तक प्रचार में खर्च भी कर चुके हैं।
नगराम : मायूस दावेदारों को राहत
पूर्व में जारी सूची से मायूस हुए दावेदारों को इस आरक्षण सूची में राहत मिली। वही अधिकांश पंचायतों मे भावी दावेदार निराश हैं। इलाके की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत समेसी में पहली सूची में प्रधान पद की सीट अनारक्षित हुई थी। न्यायालय के फैसले के बाद जारी सूची में यहां इस बार सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो जाने से चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे अगड़ी व पिछड़ी जाति के दावेदार निराश हो गए। इसी तरह जौखंडी गांव में 25 साल के बाद अनारक्षित हुई सीट से अगड़ी जाति को मौका मिला था, कोर्ट के फैसले के बाद यहां की सीट पिछड़ी जाति के लिये सुरक्षित कर दी गई। कई दावेदारों ने तो अपने पोस्टर भी लगवा दिए थे। कपेरा मदार पुर मे पहले सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई जो बदल कर पिछड़ी जाति मे रिजर्व कर दी गई।
विकासखंडवार स्थिति
बीकेटी कुल सीटें 94
अनुसूचित जाति महिला- खेसरावां, जमखनवा, दरियापुर, नगर चौगवां, बरगदीकला, मदारीपुर, मवईकला।
अनुसूचित जाति- असनहा, कठवारा, कौडियामऊ, गुलालपुर, चंदाकोडर, टिकारी, नगवामऊकला, पलिया, बराखेमपुर, बीबीपुर, महिगंवा, रामपुर बेहड़ा, सराय दामू, सीवां।
पिछड़ी जाति महिला- अटेसुवा, अल्दमपुर, इन्दारा, करौंदी, चंदनापुर, देवरी रुखारा, परसऊ, पारा, पालपुर, पैकरामऊ, मुसपिपरी, रायपुर राजा, लोधौली, सिंहामऊ।
पिछड़ी जाति- उनई, उसरना, किशुनपुर, कुनौरा शाहपुर, धनौहरी, धनौहरी, चांदपुरखानीपुर, टिकरी, परसऊ, फतेहपुर खेमरई, बनौगा, बेहटा, रजौली, शिवपुरी, शिवरी, सुवंशीपुर, सोनवा।
महिला- अकड़रियाकला, अहमदपुर, सुल्तानपुर खेड़ा, गोधना, गोहनाकला, गोहनाखुर्द, गोहनाकला, गोधना, गोहनाखुर्द, ढिलवासी, दौलतपुर, बगहा, भरिगहना, भगौतीपुर, हरधौरपुर।
अनारक्षित- अचरामऊ, अतरौरा, अरम्बा, अस्ती, कपासी, कुम्हरावां, चक पृथ्वीपुर, चक पृथ्वीपुर, जलालपुर, डिगोई, दुधवा, दुर्जनपुर, नरोसा, परसहिया, पलका, परसहिया, पलका, पहाड़पुर, पृथ्वीनगर, बाहरगांव, भड़सर, भाखामऊ, मलूकपुर, मझोरिया, माधौपुर, मानपुर लाला, मिश्रीपुर, मोहम्मदपुर गढ़ी, राजारामपुर सलेमपुर, रेवामऊ, सरसवां, सहादकनगर गढा,
अरिगवां, हनुमंतपुर।
मोहनलालगंज- कुल सीटें 78
अकबरपुर बेनीगंज- सामान्य, अघैया- महिला, अचलीखेड़ा- सामान्य, अमवा मुर्तजापुर- सामान्य, उत्तरगांव- पिछड़ी जाति, उतरावां- अनुसूचित जाति, उदयपुर- अनुसूचित जाति महिला, कनकहा- अनुसूचित जाति, कनेरी- सामान्य, कमालपुर बिचलिका- पिछड़ी जाति, करनपुर- सामान्य, करोरवा- अनुसूचित जाति, करोरा- पिछड़ी जाति, कांटा करौदी- पिछड़ी जाति, कुढ़ा- अनुसूचित जाति, कुबहरा- अनुसूचित जाति महिला, कुशमौरा- पिछड़ी जाति, कोड़रा रायपुर- सामान्य, खुजेहटा- सामान्य, खुजौली- अनुसूचित जाति, गढ़ा- पिछड़ी जाति, गढ़ी महदौली- महिला, गोविंदपुर- महिला, छतौनी- सामान्य, जबरौली- महिला, जमालपुर ददुरी- अनुसूचित जाति, डलौना- सामान्य, डाडा सिकंदरपुर- सामान्य, डेवरिया भरोसवा- पिछड़ी जाति महिला, तमोरिया मदारपुर- सामान्य, दखिना शेखपुर- अनुसूचित जाति महिला, दयालपुर- पिछड़ी जाति महिला, दहियर- अनुसूचित जाति महिला, दाउदनगर- पिछड़ी जाति, डिघारी- सामान्य, देवती- सामान्य, धनुवासांड-सामान्य, नगराम-पिछड़ी जाति महिला, पतौना- अनुसूचित जाति महिला, परसपुर ठ्ठठा- महिला, परेहटा- महिला, पुरहिया- सामान्य, नटौली-सामान्य, निगोहां- सामान्य, नंदौली- महिला, बघौना- पिछड़ी जाति, बरवलिया- पिछड़ी जाति, बलसिंहखेड़ा- पिछड़ी जाति, बैरीसालपुर- अनुसूचित जाति, ब्रह्मदासपुर-सामान्य, भगवानपुर- पिछड़ी जाति महिला, भद्दीशीर्ष- अनुसूचित जाति, भदेसुवा- महिला, भसण्डा- सामान्य, भावाखेड़ा- अनुसूचित जाति, भौंदरी- सामान्य, मदापुर टिकरा- सामान्य, मस्तीपुर- सामान्य, मीरखनगर- महिला, मीरानपुर- महिला, मंगटइया- पिछड़ी जाति, रघुनाथखेंड़ा- पिछड़ी जाति महिला, रतनपुर- सामान्य, राती- अनुसूचित जाति, रामदासपुर- सामान्य, रामपुर गढ़ी जमुनी- पिछड़ी जाति, रायभानखेड़ा- अनुसूचित जाति महिला, लालपुर- अनुसूचित जाति महिला, विरसिंहपुर- सामान्य, शाहमोहम्मदपुर अपैया- पिछड़ी जाति, शेरपुर लवल- पिछड़ी जाति महिला, समेसी- अनुसूचित जाति, सरथुआ- अनुसूचित जाति, सलसामऊ हिलगी- पिछड़ी जाति महिला, सलेमपुर अचाका- सामान्य, सिसेंडी- महिला, हसनपुर- पिछड़ी जाति, हुलासखेड़ा- महिला।
चिनहट- कुल सीटें 18
अनौरा कला- सामान्य, कोंदरी भौली- पिछड़ी जाति, जुग्गौर- महिला, दुगवर- सामान्य, देवरिया- अनुसूचित जाति, धतिंगरा- सामान्य, धोबेला- पिछड़ी जाति महिला, नरेंदी- अनुसूचित जाति महिला, पपनामऊ- अनुसूचित जाति, पल्हरी- सामान्य, पश्चिम गांव- पिछड़ी जाति, फरुखाबाद- अनुसूचित जाति, बौरूमऊ- महिला, मेहौरा- अनुसूचित जाति महिला, रैथा- पिछड़ी जाति महिला, सरौरा- पिछड़ी जाति, सिकंदरपुर खुर्द- सामान्य, सैरपुर- अनुसूचित जाति
मलिहाबाद- कुल सीटें 67
अनुसूचित जाति - कसमंडी खुर्द, कैथुलिया, खालिसपुर, घुसौली, टिकैतगंज, नवीनगर, भदवाना, महदोइया, महमूदनगर, सरावां।
अनुसूचित जाति महिला- खड़ता, खड़ौहां, ढेढेमऊ, मवईकला, रमगढ़ा, सुरगौला।
पिछड़ी जाति महिला- कसमंडीकला, दिलावरनगर, फतेहपुर, बख्तियारनगर, भतोइया, सेंधरवा।
पिछड़ी जाति- अहमदाबाद कटौली, ईशापुर, कहला, गौंदामुअज्जमनगर, जिंदौर, फिरोजपुर, बहेलिया, मलहा, मनकौटी, भौंसा शेरपुर, सहिलामऊ, हरिहरपुर।
महिला- अल्लूपुर, कनार, गढ़ीसंजरखां, गोसवां, जौरिया, दतली, दौलतपुर, बड़ीगढ़ी, माधौपुर, रूसैना, मोहम्मदनगर तालुकेदारी।
अनारक्षित/सामान्य- कटौली, कुंडराखुर्द, तरौना, तिरगवां, तिलसुवा, दुलारमऊ, नईबस्ती धनेवा, पुरवा, फतेहनगर, बदौरा, बिराहिमपुर, बेलगढ़ा, भदेसरमऊ, मंडौली, मीठेनगर,मोहम्मदनगर रहमतनगर, मुंजासा, रसूलपुर, सहिजना, हटौली, हमिरापुर, हबीबपुर।
सरोजनीनगर: कुल सीटें 47
अनुसूचित जाति महिला- जैतीखेड़ा, लोहना, हरौनी, मवई पड़ियाना।
अनुसूचित जाति- रहीमनगर पड़ियाना, खुर्रमपुर, गढ़ी चुनौटी, चकौली, तेरवा, पहाड़पुर, परवर पश्चिम, बीबीपुर।
पिछड़ी जाति महिला- अमावां, चंद्रावल, नीवां, बेहटा।
पिछड़ी जाति- दादूपुर, नरायनपुर, पिपरसिंड, बनी, भदोई, भटगांव पाण्डेय, मखदूमपुर कैथी, माती।
महिला- सरांय शहजादी, सादुल्लाहनगर, लतीफनगर, मौंदा, भटगांव, बेंती, नानमऊ, गोदौली।
अनारक्षित- अंधुपुर देव, ऐन, कमलापुर, कल्लीपूरब, कुरौनी, खटोला, धावापुर खसरवारा, नूरपुर भदरसा, परवर पूरब, प्यारेपुर, भौंकापुर, मेमौरा, समदाखेड़ा, सहिजनपुर, सैदपुर पुरही।
काकोरी- कुल सीटें 47
अनुसूचित जाति महिला- अमेठिया सलेमपुर, पुरैना, जलियामऊ, बरकताबाद, सरांय अलीपुर।
अनुसूचित जाति- कठिंगरा, कुसमी, गोहरामऊ, टेड़वा, दोना, फतेहगंज, बहरू, सैदपुर मेहरी।
पिछड़ी जाति महिला- कूढाईटगांव, जगतापुर, दशहरी, सकरा।
पिछड़ी जाति- करझन, कुशमौरा हलुवापुर, गोशालालपुर, तेजकिशनखेड़ा, शाहपुर, शेरपुरमऊ, सरसंडा, सिरगामऊ,
अनारक्षित- एटीए काकोरी, इब्राहिमगंज, करीमाबाद, काकराबाद, कुशभरी, गहलवारा, दशदोई, भटऊजमालपुर, मनभौना, मुबारकपुर, मुनगर पुलिया, बसरैला, सैफलपुर, हरदोईयालालनगर।
विकासखंड माल- कुल 67 सीटें
अनुसूचित जाति महिला- गौरइया, ढखवा, नरायनपुर, मसीढ़ा रतन, मसीढा हमीर, वीरपुर।
अनुसूचित जाति- अऊमऊ, अहिडर, थरी, दनौर, पकरा बाजारगांव, बड़खोरवा, बसंतपुर, भानपुर, मवई खुर्द, सिसवारा, हसनापुर।
पिछड़ी जाति महिला- पिपरी कुराखर, बहरौरा, बहिर, मझौवा, रहटा, रायपुर।
पिछ़डी जाति- अमलौली, आदमपुर, ऑट, टिकरीकला, पतौना, बदैयां, मंझी, निकरोजपुर, माल, मुडियारा, ससपन, सालेहनगर, सैदापुर।
महिला- अटारी, उमरावल, कमालपुर लोधौरा, कोलवा भनौरा, गदों, जिन्दाना, देवरीगजा, रामनगर, रुदानखेड़ा, सरथरा।
अनारक्षित- अकबरपुर, आटगढी सौरा, करेंद, केड़ौरा, खड़सरा, गुमसेना, गोड़वा, बरौकी, गोपालपुर, चंदवारा, जमोलिया, तिलन, नईबस्ती भिठौरा, नवीपनाह, पारा भदराही, मड़वाना, रनीपारा, लतीफपुर, शाहपुर गोड़वा, शाहमऊ नौबस्ता, शंकरपुर, सैबसी।
गोसाईंगंज में कुल सीटें-76
अनुसूचित जाति महिला- काजीखेड़ा, कासिमपुर बिरूहा, हसनापुर, बरूआ, बाजूपुर, भट्ठी बरकतनगर, मगहुआ।
अनुसूचित जाति- हुसैनाबाद दूल्हापुर, धौरहरा, बक्कास, बजगिहा ख्वास, बेली, मलौली, महुराखुर्द, मोहारी कला, शिवलर, सठवारा, सलौली।
पिछड़ी जाति महिला- अनैया खरगापुर, घुसकर, घोडसारा, नूरपुर बेहटा, भौरा खुर्द, मोहम्मदपुर गढ़ी, मोहम्मदाबाद।
पिछड़ी जाति- आदमपुर नौबस्ता, कवेली, चांद सरायं, चुरहिया, जौखण्डी, दाउदपुर, सिकंदरपुर अमोलिया, सेखनापुर, सेल्हूमऊ, बघौली, बस्तिया, बेगरियामऊ, मोहारी खुर्द।

महिला- दुलारमऊ, देईटीकर,
निजामपुर, सिठौलीकला, सेमनापुर, सेमरापीतपुर, पहाड़नगर टिकरिया, फरीदपुर, बहरौली, रतियामऊ, सदरपुर करोरा, सलेमपुर।
अनारक्षित- अकरहदू, अस्ती, आदमपुर मितौली, इचवलिया पहासा, इस्माईलनगर, कपेरा मदारपुर, कबीरपुर, गोमीखेड़ा, गौरियाकला, जहांगीरपुर, सरई गुदौली, सुरियामऊ, हबुआपुर, हरदोईया, पंचसरा, बसर
हिया, भटवारा, ममई मऊ, मलूकपुर, मगमूदपुर, महुराकला, मीसा, रसूलपुर आशिक अली, रसूलपुर टिकनियामऊ, रायपुर सदरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed