फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maternity wings open soon

जल्द खुलेगा मैटरनिटी विंग

Sat, 22 Jun 2019 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
Maternity wings open soon
अगले माह शुरू हो सकता मैटरनिटी विंग
विज्ञापन

19.41 करोड़ से बने मैटरनिटी विंग के उद्घाटन की तैयारी
सीएम के सख्त रुख के बाद कार्यदायी संस्था को समस्त काम पूरा कर हैंडओवर करने का फरमान
अमर उजाला ब्यूरो
अयोध्या। जिले को शीघ्र ही 100 बेड के मैटरनिटी सेंटर की सौगात मिलेगी। जिला महिला अस्पताल में 19.41 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन मैटरनिटी विंग के छह जुलाई तक लोकार्पण की तैयारी है। महानिदेशक, चिकित्सा सेवाएं पद्माकर सिंह ने फरवरी के प्रथम सप्ताह में ही निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया था।
प्रदेश के अधिकांश मैटरनिटी विंग के उद्घाटन के बाद भी यहां का भवन पूरा न होने पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई थी। इसके लिए अलग-अलग अधिकारियों की टीम गठित की गई और निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति आख्या शासन को सौंपने को कहा गया। निरीक्षण के बाद अब छह जुलाई तक इसके उद्घाटन के कयास लगाए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने भी भवन का बारीकी से निरीक्षण किया, जिसमें अधिकांश कार्य पूर्ण होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

.....
नहीं मिली फायर एनओसी
सात मंजिला भवन तो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन अभी तक अग्निशमन विभाग की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं जारी किया गया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि आग से बचाव के इंतजाम किए गए हैं। शीघ्र ही एनओसी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट..
पार्किंग की होगी मारामारी
100 बेड के मैटरनिटी विंग के उद्घाटन के बाद जिला महिला अस्पताल 268 बेड हो जाएगा। अभी तक 168 बेड के महिला अस्पताल में आने वाले सिर्फ दो पहिया वाहनों के खड़ा होने से परिसर में जाम की स्थिति बनी रहती है। इस भवन में सेवाओं के संचालन के बाद मरीज व तीमारदारों की भीड़ और बढ़ेगी, जिनके वाहनों की पार्किंग के लिए कोई माकूल स्थान नहीं है। इससे मारामारी की स्थिति उत्पन्न होगी।

.....
छह जुलाई तक मैटरनिटी विंग के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कर इसके उद्घाटन की तैयारी की जा रही है। भवन का बीते बृहस्पतिवार को ही बारीकी से निरीक्षण किया गया है। छोटी-मोटी कमियां ही अवशेष हैं, जिन्हें शीघ्रता से पूर्ण कर लिया जाएगा।
-डॉ हरिओम श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed