फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   massive police recruitment in up police department

यूपी पुलिस विभाग में नवंबर तक होगी 76000 रंगरूटों की भर्ती

Mon, 21 May 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 May 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
massive police recruitment in up police department
police bharti - फोटो : अमर उजाला

पुलिस महकमे में जवानों की कमी को देखते हुए उच्चतम न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा। महकमे में खाली पड़े डेढ़ लाख पुलिस कर्मियों के पदों को भरने के लिए सरकार ने न्यायालय में पांच साल में भर्ती प्रक्रिया का खाका पेश किया और बताया कि वह कम से कम 33000 पुलिस कर्मियों की भर्ती हर साल करेगी।

विज्ञापन


हकीकत यह है कि जिस पांच साल में दावा किया गया कि उसका एक साल 2017 निकल गया। दूसरे साल के शुरुआत में 41520 पदों के लिए भर्ती निकली जिसकी आफलाइन परीक्षा की तिथि अब तक घोषित नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


परीक्षा होने के बाद कम से कम पांच से छह माह का समय लगेगा। हालांकि भर्ती बोर्ड के अधिकारियों का दावा है कि न्यायालय में हर साल 33 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती का जो दावा किया गया था, प्रक्रिया उसी हिसाब से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 सिपाही भर्ती की प्रक्रिया को न्यायालय से हरी झंडी मिल चुकी है, 34716 अभ्यर्थियों का परिणाम भी घोषित किया जा चुका है, जिनकी जल्द ही ट्रेनिंग शुरू होगी। बाकी अक्तूबर-नवंबर तक 41520 पद भर लिए जाने की संभावना है। सरकार के शुरुआती दो साल के अंदर लगभग 76000 पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

3050 दरोगाओं की भी होनी है भर्ती

पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 3050 पदों पर भी भर्ती की जानी है। इसके लिए डीजीपी मुख्यालय की ओर से भर्ती बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। भर्ती बोर्ड अभी 2016 की भर्ती प्रक्रिया ही नहीं निपटा सका है, इसलिए नए प्रस्ताव पर अभी विचार ही नहीं किया गया है।

दर असल 2016 में सब इंस्पेक्टर के 3307 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। बीच में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो गया जिसका असर पूरी प्रक्रिया पर पड़ा। जुलाई 2017 में इसके लिए आनलाइन परीक्षा कराई गई, लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा निरस्त कर दी गई। दिसंबर 2017 में इसके लिए दोबारा परीक्षा कराई गई, जिसका रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं किया गया है।

जून के मध्य में हो सकती है सिपाही भर्ती के लिए आफलाइन परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा का कहना है कि वर्ष 2018 में सिपाही के पदों पर होने वाले सीधी भर्ती के लिए जून के तीसरे सप्ताह में परीक्षा कराई जा सकती है।

पहले 9 और 10 जून की संभावित तिथि रखी गई थी, लेकिन अलग अलग कारणों से इसे थोड़ा आगे बढ़ाया जा रहा है। जीपी शर्मा का कहना है कि 2018 सिपाही भर्ती के लिए 22 लाख 67 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दिलचस्पी दिखाई है।

पुलिस विभाग में लंबित भर्ती प्रक्रिया

सिपाही भर्ती 2018-                                      41520

सिपाही सीधी भर्ती- 2015-                             34716

उप निरीक्षक सीधी भर्ती 2016-                       3307

फायरमैन भर्ती 2016-                                   1575

रेडिया सहायक परिचालक सीधी भर्ती 2017-    864

पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय)- 2016            760

कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड विशेष चयन-2017-         666

रेडियो प्रधान परिचालक सीधी भर्ती 2017-       496

रेडियो कर्मशाला कर्मचारी सीधी भर्ती 2017-    114

उप निरीक्षक के पदों पर खिलाड़ी कोटे से भर्ती-2017- 60

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed