फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mass wedding conference on 18

सामूहिक विवाह सम्मेलन 18 मार्च को, 2016 जोड़ों ने दी सहमति, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देंगे आशीर्वाद

Wed, 10 Mar 2021 01:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
mass wedding conference on 18
लखनऊ। रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना में डिफेंस एक्सपो कार्यक्रम स्थल पर श्रम विभाग की पहल पर 18 मार्च को कन्या विवाह सहायता योजना के तहत हजारों जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इस सामूूहिक विवाह में दांपत्य जीवन में बंधने वाले हजारों जोड़ों को आशीर्वाद देने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, रायबरेली, उन्नाव, लखीमपुर खीरी व बाराबंकी से जोड़ों को आमंत्रित किया गया है। विवाह के लिए मंगलवार तक 2016 जोड़ों ने अपनी सहमति दी है। योजना के तहत पंजीकरण करवाकर विवाह करने वाली बेटियों के पिता को विभाग की ओर से 75,000 रुपये का लाभ दिया जाएगा। उप श्रमायुक्त रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मंडलायुक्त लखनऊ मंडल द्वारा इन सभी जिलों के जिलाधिकारियों व मुख्य विकास अधिकारियों को विवाह की तैयारियों के लिए निर्देशित किया जा चुका है। योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को अपनी बिटिया के लिए एक योग्य वर की तलाश कर विभाग को सूचित करना होगा। विभाग बिटिया की शादी और रिश्तेदारों के खाने-पीने का खर्च खुद उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed