{"_id":"5f4d15888ebc3e414325725a","slug":"masjid-will-be-constructed-in-ayodhya-with-public-support-account-number-made-public","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जन सहयोग से अयोध्या में होगा मस्जिद का निर्माण, अकाउंट नंबर किया सार्वजनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सहयोग से अयोध्या में होगा मस्जिद का निर्माण, अकाउंट नंबर किया सार्वजनिक
Mon, 31 Aug 2020 08:51 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 31 Aug 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Jama Masjid
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या के धन्नीपुर गांव में मिली पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद का निर्माण जन सहयोग से किया जायेगा। बोर्ड की ओर से गठित ट्रस्ट इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउण्डेशन ने धन जुटाने के लिए दो निजी बैंकों में खाते खोलने के बाद अकाउंट नंबर भी सार्वजनिक कर दिये हैं। ट्रस्ट ने मस्जिद के लिए अलग और अस्पताल व इण्डो-इस्लामिक रिसर्च सेण्टर, कम्यूनिटी किचन के लिए अलग बैंक खाता खोला है। वेबसाइट और पोर्टल बनने के बाद खाते लिंक कर ट्रस्ट जनता से आर्थिक सहयोग के लिए कहेगा।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अयोध्या के धन्नीपुर गांव में मस्जिद, अस्पताल और इण्डो-इस्लामिक कल्चरल रिसर्च सेण्टर के निर्माण के लिए उ.प्र.सुन्नी वक्फ द्वारा गठित इण्डो-इस्लामिक कल्चरल फाउण्डेशन ने दो निजी बैंकों में अपने खाते खोल लिये है। ट्रस्ट के प्रवक्ता अतहर हुसैन ने बताया कि धन्नीपुर में होने वाले 5 एकड़ जमीन पर निर्माण के लिए 2 बैंक खाते खोले गए हैं। बैंक खाते खोलने की प्रक्रिया पूरी हो गई है, जिसके बाद से दोनों बैंक अकाउंट्स चालू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक की लखनऊ के हेवेट रोड स्थित ब्रांच में इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के नाम से खाता खोला गया है, जिसकी संख्या 696105600633 है।
वहीं लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एच डी एफसी की विभूतिखंड ब्रांच में दूसरा खाता खोला गया है, जिसकी संख्या 50200051385575 है। अतहर हुसैन ने बताया कि दो बैंक अकाउंट खोलने का मकसद मस्जिद निर्माण के लिए अलग धन और अस्पताल, लाइब्रेरी, कम्यूनिटी किचन के साथ रीसर्च सेंटर के लिए अलग धन जमा करना है। मस्जिद निर्माण के लिए पवित्र धन जमा किया जाएगा. इसमें ब्याज (इंटरेस्ट) तक के पैसे को नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही ट्रस्ट की वेबसाइट और पोर्टल तैयार होगा। बैंक खाते पोर्टल से लिंक किये जायेंगे। इसके बाद जनता से सहयोग मंगा जाएगा। साथ ही पोर्टल पर जुटाए जाने वाले धन का सारा ब्यौरा आनलाइन रखा जायेगा।
विज्ञापन
असम के सांसद पहले कर चुके है सहयोग का एलान
अतहर हुसैन ने बताया कि असम के सांसद अब्दुल खलीक ने ट्रस्ट के गठन के समय ही अपना एक दिन का वेतन देने का एलान किया था। साथ जनता से सहयोग दिलवाने की बात कही थी।