{"_id":"6542b584e42ad70d6e06c398","slug":"married-woman-found-hanging-case-of-dowry-death-lucknow-news-c-13-lko1012-475462-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का केस
Thu, 02 Nov 2023 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 02 Nov 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में मंगलवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
उन्नाव के कृष्णानगर निवासी दिनेश कश्यप ने अपनी बहन किरन की शादी नवंबर 2021 में जानकीपुरम के गड़रियन पुरवा निवासी फल विक्रेता अमितेंद्र कश्यप से की थी। दिनेश के मुताबिक बहनोई ने मंगलवार रात नौ बजे किरन की मौत की सूचना दी तो वह जानकीपुरम पहुंचे।
दिनेश ने जानकीपुरम थाने में तहरीर देकर बताया कि शादी के बाद से ही किरन को दहेज में 10 लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। छह माह पहले बेटी का जन्म होने के बाद से ससुराल वाले किरन को और परेशान करने लगे। दिनेश का आरोप है कि ससुराल वालों ने किरन की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकीपुरम इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि पति अमितेंद्र, सास राजेश्वरी, ननद निशा और देवर मोहित के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पति और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।