फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, husband accused of murder

Lucknow News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति पर हत्या का आरोप

Wed, 28 May 2025 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 28 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, husband accused of murder
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति पर हत्या का आरोप
लखनऊ। चिनहट के गोविंद विहार कॉलोनी निवासी अनीता कश्यप (34) का शव सोमवार रात फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता पप्पू ने दामाद रवि कश्यप पर बेटी को मारकर शव लटकाने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि अनीता का कमरा बंद था। मामला आत्महत्या का है। मायके वालों ने लिखित शिकायत नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


मूलरूप से बहराइच के फखरपुर निवासी पप्पू मौजूदा समय में चिनहट की डूडा काॅलोनी हरदासी खेड़ा में रहते हैं। खबर पाकर वह लोग बेटी की ससुराल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि अनीता की पहली शादी टूट गई थी। पहले पति सतीष से एक बेटा नीतिश है, जो ननिहाल में रहता है। अनीता ने तीन साल पहले रवि से प्रेम विवाह किया था। मां शांति देवी के अनुसार सोमवार रात बेटी ने फोन कर बताया कि पति ने मारपीट की है। इसके बाद अनीता का फोन बंद हो गया। थोड़ी देर बाद रवि ने फोन कर बताया कि अनीता ने फंदा लगा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed