फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Married woman dies under suspicious circumstances dowry death case registered marriage happened just year ago

Lucknow News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत... दहेज हत्या का केस दर्ज, सालभर पहले ही हुआ था विवाह

Wed, 30 Apr 2025 05:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Apr 2025 05:42 PM IST
सार

लखनऊ में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। अभी एक साल पहले ही उसका विवाह हुआ था। पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances dowry death case registered marriage happened just year ago
दहेज हत्या का केस

विस्तार

राजधानी लखनऊ में अलीगंज के शिवलोक कॉलोनी में विवाहिता प्रीति गौतम (24) की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने दामाद व अन्य ससुरालियों पर दहेज के लिए बेटी को पीटने और फिर जिंदा लटका देने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर अलीगंज थाने में दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रीति के पति डीजे कर्मचारी अक्षय कुमार को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


सीतापुर के मछरेहटा कठेला गांव निवासी रामस्वरूप ने बेटी प्रीति की शादी बीते साल 18 अप्रैल को की थी। मृतका के भाई राहुल ने बताया कि सोमवार शाम प्रीति की मां से बात हुई थी तो वह काफी परेशान लग रही थी। मां ने उसे काफी समझाया भी था। मंगलवार सुबह प्रीति के ससुर मुल्लू राम ने मायके वालों को फोन कर बताया कि प्रीति ने कमरे में फंदा लिया है। उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर मायकेवाले लखनऊ पहुंच गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: राहुल के अमेठी पहुंचने से पहले लगे आपत्तिजनक पोस्टर, पुलिस ने हटवाए; राहुल को बताया गया था आतंकवाद का साथी
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी अलीगंज व्रज नारायण सिंह ने बताया कि प्रीति के पिता की तहरीर पर बेटी के पति अक्षय, जेठ हिमांशु, सास रमापति, ससुर मूल्लू राम, जेठानी पिंकी देवी, ननद सुमन देवी और ननदोई आशीष के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। अक्षय को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।

ये भी पढ़े- UP Politics: ब्लॉक प्रमुख बोलीं- राहुल जी मदद कीजिए, पहली बार बोल रही हूं... इसलिए कांप रही हूं; मिला ये जवाब

खेत बेचकर दिया था दहेज

रामस्वरूप ने बताया कि बेटी की शादी के लिए एक बीघा जमीन दो लाख रुपये में बेची थी। हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था, पर आरोपी दहेज के लिए प्रीति को प्रताड़ित करते थे। शादी के बाद ससुराल वालोंं की मांग पर एसी व सोने की चेन खरीदकर दी थी। कुछ वक्त पहले ढाई लाख रुपये में दामाद को लोन पर एक बाइक खरीद कर भी दी थी। हर माह करीब 4800 रुपये की किश्त वह अदा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed