{"_id":"6a4581f45692a06bd30363f3","slug":"married-woman-dies-in-laws-accused-of-harassment-lucknow-news-c-13-lko1096-1808939-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप
Thu, 02 Jul 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
दुबग्गा। पारा के हंसखेड़ा में 32 वर्षीय रेशमा यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनके भाई पुष्पेंद्र ने ससुराल पक्ष पर बेटा न होने पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति राजवीर यादव और ससुर दिनेश यादव को हिरासत में लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार, सरोजनीनगर के अनौरा गांव निवासी रेशमा की शादी पारा के हंसखेड़ा निवासी डेयरी संचालक राजवीर यादव से हुई थी। उनकी तीन बेटियां थीं। भाई पुष्पेंद्र के अनुसार, बेटा न होने पर ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। रविवार रात रेशमा घर में फंदे से लटकी मिली थी। लोकबंधु अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने पिटाई के बाद फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि रेशमा के पति राजवीर यादव और ससुर दिनेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।