फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Married woman and carpenter hang themselves

Lucknow News: विवाहिता और कारपेंटर ने लगाया फंदा

Sun, 28 Jun 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 28 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Married woman and carpenter hang themselves
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। मोहनलालगंज और मड़ियांव में दो लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इन मामलों में घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

मोहनलालगंज के सोहावा में 23 वर्षीय काजल की शनिवार सुबह करीब 11 बजे पति कमलेश से कहासुनी हो गई। कमलेश ने बाद में काजल को पंखे से लटका देखा। पुलिस के अनुसार, उनकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। काजल के घरवाले तहरीर देते हैं तो जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी 50 वर्षीय कारपेंटर मनोज शर्मा ने शनिवार दोपहर आत्महत्या की। उनके बेटे मुकेश ने बताया कि पिता नशे की हालत में थे। पड़ोसी ने अपने घर की खिड़की से पिता को पंखे से रस्सी के सहारे लटका देखा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मनोज के खुदकुशी का कारण नहीं पता चल सका है। घरवालों ने भी किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed