{"_id":"5cdc4ca4bdec22076d204eff","slug":"marriage-organised-in-school-even-after-restriction-investigation-ordered","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोक के बावजूद स्कूल में शादी का आयोजन, डांस का वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोक के बावजूद स्कूल में शादी का आयोजन, डांस का वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश
Thu, 16 May 2019 12:29 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला सीतापुर
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 16 May 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वोच्च न्यायालय की रोक के बाद भी प्राइमरी स्कूलों में विवाह आयोजन लगातार किए जा रहे हैं। सीतापुर जिले के परिषदीय विद्यालय में ऐसा ही वैवाहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां लगातार विद्यालय परिसर में न सिर्फ बारात ठहराई जा रही है, बल्कि बारबालाओं के ठुमके भी लगवाए जा रहे हैं।
इसी तरह का मामला महोली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अदौरी और चडरा गांव में सामने आया है। शादी में नाचती लड़कियों का वीडियो वायरल होने पर बीएसए ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई के आदेश दिए।

सोमवार को महोली ब्लॉक के अदौरी के रहने वाले राम सिंह राजवंशी की बेटी की शादी थी। भुलभुलपुरवा से गांव में बारात आई थी, जिसे गांव के प्राथमिक स्कूल में बारात ठहराया गया था। हैरत की बात है कि इसकी अनुमति भी नहीं ली गई थी।
इसी ब्लॉक के चडरा गांव के स्कूल परिसर में देवाई कार्यक्रम में के दौरान मनोरंजन के लिए बार-बालाओं के डांस का इंतजाम भी किया गया। यहां पर बार-बालाओं ने रातभर ठुमके लगाए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया।
बीएसए अजय कुमार ने बताया कि शादी या अन्य समारोह विद्यालयों में नहीं हो सकता है। ऐसे में मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन