फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many trains will run on changed routes

Lucknow News: बदले रास्ते से चलेंगी कई ट्रेनें

Thu, 22 May 2025 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 22 May 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Many trains will run on changed routes
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के टिनिच-गौर स्टेशनों के बीच चल रहे मरम्मत और सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण कार्य की वजह से रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है।
विज्ञापन


मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज संगम से 23, 26 मई और दो जून को चलने वाली 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस बस्ती की जगह मनकापुर में ठहरेगी। बस्ती से 23, 26 मई और दो जून को चलने वाली 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस बस्ती की जगह मनकापुर से चलेगी।
विज्ञापन


आनंद विहार टर्मिनल से 22 मई को चलने वाली 15530 आनंदविहार टर्मिनल-सहरसा एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी। वहीं तिरूवनंतपुरम नार्थ से 21 मई को चलने वाली 12512 तिरूवनंतपुरम नार्थ-गोरखपुर एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी। अमृतसर से 22 मई को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर से 26 मई को चलने वाली 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते और इस गाड़ी का ठहराव खलीलाबाद, बस्ती एवं मनकापुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा। सहरसा से 25 मई को चलने वाली 05577 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी गोरखपुर-बढनी-गोंडा के रास्ते चलेगी। दिल्ली से 22 मई को चलने वाली 04026 दिल्ली-रक्सौल विशेष गाड़ी दिल्ली से 180 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलेगी।

अयोध्या धाम से 23 मई को चलने वाली 65116 अयोध्या धाम-बढनी मेमू गाड़ी अयोध्या धाम से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलेगी। गोरखपुर से 26 मई को चलने वाली 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस गोरखपुर से 30 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलेगी। गोमतीनगर से दो जून को चलने वाली 15078 गोमतीनगर-कमाख्या एक्सप्रेस गोमतीनगर से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलेगी। साबरमती से 22 मई को चलने वाली 19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस मार्ग में 75 मिनट नियंत्रित कर चलेगी।

कटिहार से 25 मई को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस वाराणसी मंडल पर 35 मिनट एवं लखनऊ मंडल पर 35 मिनट नियंत्रित कर चलेगी। कामाख्या से 25 मई को चलने वाली 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस वाराणसी मंडल पर 25 मिनट नियंत्रित कर चलेगी। दरभंगा से 26 मई को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी वाराणसी मंडल पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलेगी।


बरौनी से 26 मई को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी वाराणसी मंडल पर 45 मिनट नियंत्रित कर चलेगी। आनंद विहार टर्मिनस से एक जून को चलने वाली 14012 आनंद विहार टर्मिनस-राधिकापुर एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed