फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many trains cancelled due to maintenance work

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, मेंटेनेंस कार्य के चलते कई ट्रेनें निरस्त, इन ट्रेनों के रूट में बदलाव

Sat, 20 Apr 2019 02:24 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 20 Apr 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
many trains cancelled due to maintenance work
डेमो

रेलवे के ऑपरेशनल एवं मेंटेनेंस कार्य के चलते काफी तादाद में वाराणसी एवं प्रयागराज रूट पर मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें निरस्त हो चुकी हैं। सहालग में ट्रेनों के निरस्त होने के कारण यात्री परिवार संग रायबरेली, सुल्तानपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़ के सफर के लिए चारबाग स्टेशन पर भटकते नजर आए। ऐसे यात्रियों के सामने बस से ही गंतव्य जाने का विकल्प बचा है।

विज्ञापन


यह संकट शनिवार से पंजाब मेल सहित सात ट्रेनों के निरस्त होने से और बढ़ गया है। शुक्रवार को चारबाग से गुजरने वाली 54378 बरेली-प्रयाग पैसेंजर, 14369 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 12370 कुंभ एक्सप्रेस, 13050 डुप्लीकेट पंजाब मेल, ट्रेन नंबर  22356 चण्डीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, 12369 कुंभ एक्सप्रेस,  13006 पंजाब मेल, 54253 प्रयाग-लखनऊ पैसेंजर, 14219 वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस, 64235 बाराबंकी-कानपुर मेमू, 64281 सुलतानपुर-लखनऊ मेमू,  14265 जनता एक्सप्रेस, लखनऊ-कानपुर मेमू, 64209 लखनऊ-कानपुर मेमू,  14307 प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस,  14123 प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी व 14220 लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त रहीं।

विज्ञापन

अचानक नीलांचल निरस्त

many trains cancelled due to maintenance work
डेमो
ये ट्रेनें आज निरस्त
14370 त्रिवेणी एक्सप्रेस
14307 बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस
14265 जनता एक्सप्रेस
13049 डुप्लीकेट पंजाब मेल
13005 पंजाब मेल
22420 सुहेलदेव एक्सप्रेस
 14524 हरिहर एक्सप्रेस

लखनऊ से प्रयागराज के बीच शुक्रवार को अचानक नीलांचल एक्सप्रेस के निरस्त होने से चारबाग से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे यात्री आरक्षित टिकट लेकर प्रयागराज तक जाने के लिए ट्रेनें खोज रहे थे। नौचंदी एक्सप्रेस पहले से ही निरस्त है। नीलांचल एक्सप्रेस को कानपुर एवं लखनऊ के बजाय  इलाहाबाद, दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन होकर चलाई जा रही है।

कल ये ट्रेनें बदले मार्ग से गुजरेंगी

many trains cancelled due to maintenance work
डेमो
रेल पटरियों से संबंधित कार्य करने के लिए रविवार को मुम्बई से बरौनी और गोरखपुर जाने वाली ट्रेनें बदले हुए मार्ग से गुजरेंगी। इसमें ट्रेन 12522 अर्नाकुलम-बरौनी राप्तीसागर एक्सप्रेस एवं 12542 एलटीटी-गोरखपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस, फैजाबाद-अयोध्या-मनकापुर-बस्ती-गोरखपुर के रास्ते गुजरेंगी। ट्रेन 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस चारबाग होकर गुजारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed